फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Havan Pujan, Bhandara on Shri Vishwakarma Jayanti

-श्री विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन, मेधावी छात्र- छात्राओं का अभिनंदन - धीमानपुरा- टंकी रोड श्री विश्वकर्मा पार्क में भंडारे का

Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Havan Pujan, Bhandara on Shri Vishwakarma Jayanti
शामली हनुमान धाम पर भगवान विश्वकर्मा की मू‌र्त‌ि पर माल्र्यार्पण करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
श्री विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन, भंडारा
विज्ञापन

शामली। जिले में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर जगह-जगह हवन- पूजन किया गया। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
बृहस्पतिवार को हनुमान धाम स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रागंण में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विधि विधान से पूजन किया। हवन यज्ञ कार्यक्रम में यजमान विकास धीमान, भूषण विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, कमलकांत धीमान, सपत्नीक रहे। महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कुशाग्र, लवण्य, पलक, विशांत, मिताली, गुनगुन, जगदेव, शैलेंद्री आदि मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजय पथिक महाविद्यालय कैराना के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा को श्री विश्वकर्मा रत्न से सम्मानित किया गया। श्री विश्वकर्मा महिला सभा की अध्यक्षा कौशल्या आर्य, प्रेमलता, पूनम पांचाल ने महिला थानाध्यक्ष का स्वागत किया। आरती के बाद धीमानपुरा विश्वकर्मा मंदिर और टंकीरोड विश्वकर्मा पार्क में भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मेनपाल पांचाल, श्रवण धीमान, विनोद पांचाल, शुभम धीमान, सचिन,नरेंद्र धीमान आदि का सहयोग रहा।
श्री विश्वकर्मा पार्क में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे व विश्वकर्मा महासभा जिला अध्यक्ष चन्दप्रकाश धीमान ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हवन किया गया और भंडारे में प्रसाद का वितरण किया। शुभम भार्गव कांधला, विनय वशिष्ठ विभाग संयोजक सहारनपुर, जिलाध्यक्ष शामली अभिराज शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य राम कुमार व प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी, शिव कुमार धीमान, सुधीर कुमार सैनी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष पुष्पअर्चन किया। आचार्य शिव कुमार धीमान ने गीत भजनों के माध्यम से विश्वकर्मा जी की स्तुति की। आचार्य सोमदत्त शर्मा, रविंद्र कुमार, संदीप कुमार, संजीव बालियान, आशीष जैन, आदेश धीमान, सतीश शर्मा, प्रवेश शर्मा, मोहित कुमार, रवि गौड़, सुनीता गुप्ता, सविता गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग, संगीता गोयल, रामा शर्मा, नूपुर वशिष्ठ आदि मौजूूद रहे। संचालन आचार्य सुनील कुमार सैनी ने किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में इंजीनियरिंग कार्यालय में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना और यज्ञ संपन्न कराया गया। इस मौके पर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, सहायक मंडल अभियंता आईए खान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार शर्मा, पीडब्लयू आई कुलदीप कुमार शामली स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा, सिगनल निरीक्षक अमित पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed