हवन- यज्ञ के साथ पांच दिवसीय योग शिविर का समापन
शामली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से कुरमाली गांव में चल रहा पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर हवन- यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। योग प्रचारक नरेंद्र सिंह ने महिलाओं को घुटने का दर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द के लिए मकरासन, भुजंगासन शलभासन, मर्कटासन, पवन मुक्तासन समेत योग प्राणायाम कराया जाएगा। शनिवार को योग शिविर में योग प्रचारक नरेंद्र सिंह ने युवाओं में लंबाई बढ़ाने के लिए आदि के लिए योग का अभ्यास कराया गया। कपाल भांति, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम कराया गया। इस मौके पर ऋषिपाल आर्य, अशोक, हरपाल, सुखपाल, सुरेंद्र राजकुमार, सतवीर, सोमवीर, शांति, निधि, विरेंद्र, आशीष, विक्रम आदि मौजूद रहे। अगला योग शिविर बीस फरवरी तक कासमपुर के शिवमंदिर में सुबह 5.30 बजे में आयोजित किया जाएगा।