{"_id":"60a40d8e8ebc3ef1ad53b72a","slug":"havan-done-on-the-thirteenth-of-ajit-singh-shamli-news-mrt5388988117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित सिंह की तेरहवीं पर हवन यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजित सिंह की तेरहवीं पर हवन यज्ञ किया
विज्ञापन
अजित सिंह की तेरहवीं पर हवन यज्ञ
शामली, थानाभवन। बधेव गांव में योगेंद्र देशवाल के प्रतिष्ठान पर रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं के मौके पर हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी गई। यज्ञ के यजमान बबलू देशवाल रहे।
शामली में हुए यज्ञ के दौरान चौधरी अजित सिंह के चित्र पर किरणपाल, मुन्ना प्रधान, कुलतार, सोनू, नीटू, सुधीर देशवाल, विकेंद्र देशवाल ने पुष्प अर्पित किए। उधर थानाभवन कस्बा ऊन रोड पर स्थित कैंप कार्यालय में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर कार्यकर्ताओं ने हवन किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हवन के पश्चात रालोद के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला सदस्य शेर सिंह राणा और कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार, कपिल राणा, विवेक गोयल, राहुल नरपत आदि मौजूद रहे। गांव यारपुर में भी श्रद्धांजलि सभा में चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चौधरी विश्व प्रताप सिंह, नरेश, नीरज, देवेंद्र सिंह, निशांत मलिक, ऋषभ मदेरणा, उदयवीर, इंद्र मौजूद रहे। संवाद