{"_id":"608c480d8ebc3ec36a6042c2","slug":"haryana-s-youth-murdered-in-isopuartil-shamli-news-mrt536623558","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्सोपुरटील में हरियाणा के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्सोपुरटील में हरियाणा के युवक की हत्या
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव इस्सोपुरटील के जंगल में हरियाणा निवासी युवक का शव बरामद हुआ। उसकी लाठी-डंडों और ईंट पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई। मृतक के बहनोई ने उसके दो दोस्तों पर हत्या किए जाने का संदेह व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के जंगल में बृहस्पतिवार देर शाम युवक का शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शनाख्त कराने की कोशिश की। मृतक की पहचान 19 वर्षीय सुमित उर्फ तुषार उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार निवासी गांव कुराड़ थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बहनोई कुलदीप निवासी अहुलाना थाना गन्नौर हरियाणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके सुमित को उसके गांव के दोस्त संजय व साहिल बृहस्पतिवार को घर से बुलाकर ले गए थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर गए थे और कुछ देर में आने की बात कही थी। कुलदीप ने मृतक के दोनों दोस्तों पर हत्या करने का शक जताया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की लाठी, डंडों और ईंट पत्थरों से पीटकर हत्या की गई है। मौके से डंडा और ईंट पत्थर भी बरामद हुए हैं। जल्द दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।