फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana's market is pleasing to the farmers of the district

जिले के किसानों को भा रही है हरियाणा की मंडी

Wed, 09 Nov 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Haryana's market is pleasing to the farmers of the district
जिले के किसानों को भा रही है हरियाणा की मंडी
विज्ञापन

शामली। जिले के किसानों का हरियाणा की मंडियों से मोह भंग नहीं हो रहा है। इस बार धान खरीद में जिला पिछड़ रहा है। जिले में पिछले 39 दिनों में चार किसानों से मात्र 76. 80 क्विंटल धान खरीदा गया है। ज्यादातर धान थानाभवन और ऊन और झिंझाना के खरीद केंद्रों पर खरीदा गया है। चार खरीद केंद्रों पर धान का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है।
पिछले साल शासन ने दस हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। पिछले वर्ष धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया था। इस साल जिले का धान खरीद का लक्ष्य दस हजार क्विंटल से घटाकर पांच हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले साल की अपेक्षा पचास फीसदी धान खरीद का लक्ष्य होने के बाद जिले के सात खरीद केंद्रों पर धान खरीद धीमी गति से हो रही है। एक अक्तूबर से लेकर आठ नवंबर तक मात्र थानाभवन, ऊन और झिंझाना खरीद केंद्रों पर 76.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। कैराना, कांधला समेत चार खरीद केंद्रों पर एक भी दाना धान नहीं खरीदा गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार ने बताया कि शामली जिले में मात्र 58 किसानों का पंजीकरण हुआ है। 39 दिनों में सिर्फ थानाभवन, ऊन और झिंझाना खरीद केंद्रों पर 76.80 क्विंटल धान खरीदा गया है। उनका कहना कि हरियाणा की मंडियां जिले के पास होने से ज्यादातर धान किसान धान हरियाणा लेकर जा रहे हैं। हरियाणा की मंडियों में धान का भाव अधिक है। लोकल मंडियों में दो हजार रुपये से लेकर 2300 रुपये धान बिक रहा है। सहारनपुर मंडल में मुजफ्फरनगर जिले में 2710 क्विंटल धान की खरीद करके प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed