फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana Roadways driver assaulted for taking a ride

सवारी बैठाने को लेकर हरियाणा रोडवेज के चालक से मारपीट

Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways driver assaulted for taking a ride
झिंझाना। करनाल से शामली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस चालक से सवारी बिठाने को लेकर प्राइवेट बस के चालक समेत कई लोगों पर मारपीट करने व बस में साइड मारने का आरोप है। हरियाणा बस चालक की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज का बस चालक कुलदीप करनाल से शामली के लिए बस लेकर चला था। हरि नगर बिड़ौली में पहुंचने पर सवारी बैठाते हुए प्राइवेट बस चालक से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि प्राइवेट बस के चालक और परिचालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव केरटू में बस अड्डे पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। रास्ते में प्राइवेट बस चालक ने हरियाणा रोडवेज को साइड मारने की कोशिश की। बस बचाने के चक्कर में डिवाइडर में हरियाणा रोडवेज की टक्कर लगी। जिसमें बस क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद प्राइवेट बस चालक परिचालक फरार हो गए। हरियाणा बस के चालक कुलदीप और परिचालक संदीप ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने बस के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed