फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana considers UP's right to land

हरियाणा ने माना, यूपी का है जमीन पर अधिकार

Sat, 20 May 2017 12:35 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana considers UP's right to land
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। दशकों से चले आ रहे हरियाणा-यूपी सीमा विवाद के मद्देनजर शुक्रवार को कैराना तहसील सभाकक्ष में दोनों प्रदेशों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में दोनों प्रदेशों के तहसीलदारों की देखरेख में कानूनगो और लेखपालों ने सीमा पर विवादित भूमि के 1958 से पहले के अभिलेखों का मिलान कराया। रिकार्ड के आधार पर हरियाणा प्रशासन यह मान गया कि विवादित भूमि यूपी की है। 
विज्ञापन


हरियाणा-यूपी सीमा विवाद के चलते शुक्रवार को कैराना तहसील सभा कक्ष में दोनों प्रदेशों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान हरियाणा के बापौली के तहसीलदार नवनीत कुमार, कैराना तहसीलदार अभय राज पांडेय की देख-रेख के दोनों प्रदेशों के कानूनगो और लेखपालों ने हरियाणा के रीशपुर गांव के तीन मजरों के पास की विवादित तीन बीघा भूमि के सन 1958 से पहले के राजस्व अभिलेखों का मिलान कराया।
विज्ञापन


अभयराज पांडेय और नवनीत कुमार ने बताया कि विवादित भूमि के अभिलेख दोनों प्रदेशों के एक समान पाए गए हैं। उन्होंने माना कि दीक्षित आयोग द्वारा लगाए गए पिलरों से इस ओर की भूमि पर यूपी के राजस्व विभाग का अधिकार बनता है, लेकिन हरियाणा के राजस्व रिकार्ड से उक्त भूमि का रिकार्ड डिलीट नहीं होने के कारण विवाद बना हुआ है। विवाद को हल करने के लिए वे उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बना कर भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों प्रदेशों के कमिश्नर स्तर पर ही फैसला होने के बाद हरियाणा के राजस्व रिकार्ड से पिलर से इस ओर की भूमि का राजस्व रिकार्ड डिलीट किया जा सकेगा। जिसके बाद ही सीमा विवाद हल होगा। 

उन्होंने सीमा विवाद पर आगामी बैठक की कोई तारीख निश्चित नहीं की। इस अवसर पर कैराना एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, कैराना सीओ भूषण वर्मा,
कैराना कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा, सनौली एसएचओ नरेंद्र कुमार, बापौली कानूनगो नरेश कुमार, कैराना राजस्व प्रभारी कोमिंद्र कुमार, कानूनगो राकेश कुमार, कैराना लेखपाल राजेश कुमार के अलावा मवी के ग्राम प्रधान दिलशाद, शिव कुमार, पवन कुमार, मेघराज आदि मौजूद रहे।

प्रशासन के रवैये पर भड़के यूपी के किसान
कैराना। यूपी-हरियाणा सीमा विवाद पर आयोजित की गई प्रशासन की बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा अपनाए गए रवैये पर यूपी के किसान भड़क गए और हंगामा किया।

चेतावनी दी कि प्रशासन न्याय निष्पक्षता से करें, नहीं तो शिकायत सीएम को जाएगी।शुक्रवार को कैराना तहसील में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक   हुई। इस दौरान वहां मवी के   किसानों से अधिकारियों ने कहा कि विवाद का फैसला न होने तक विवादित भूमि पर कोई कार्य नहीं करेंगे।

जिस पर प्रधान दिलशाद व शिवकुमार आदि ने पूछा कि जब   यूपी के किसान फैसले तक   विवादित भूमि पर कार्य नहीं करेंगे तो हरियाणा के किसानों को भी रोका जाए। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के किसान वहां जा सकते है। इस बात पर मवी के किसान भड़क उठे और हंगामा   कर दिया।


पवन कुमार, मेघराज आदि ने बताया कि पिलर से इस   ओर की जमीन हमारी है। 40    साल से आज तक कोई फैसला नहीं हुआ और अब भी हमें हमारी जमीन पर कार्य करने से रोका जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो वे मुख्यमंत्री के दरबार में जाकर गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed