{"_id":"644813efc48e202a650861a6","slug":"haryana-administration-stopped-grain-of-up-farmers-commotion-shamli-news-c-26-1-sal1001-2243-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हरियाणा प्रशासन ने यूपी के किसानों का अनाज रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हरियाणा प्रशासन ने यूपी के किसानों का अनाज रोका, हंगामा
विज्ञापन
कैराना में बार्डर पर हरियाणा प्रशासन द्वारा अनाज रोके जाने पर हंगामा करते यूपी के किसान
-हरियाणा सीमा यमुना पुल पर किसानों ने किया प्रदर्शन, जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और गाड़ियों में अनाज लेकर हरियाणा की मंडियों में बेचने जा रहे यूपी के किसानों को हरियाणा प्रशासन ने बॉर्डर पर रोक दिया। इससे दर्जनों किसानों ने हंगामा-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया।
मंगलवार को यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों के किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों और पिकअप गाड़ियों में अनाज लेकर हरियाणा की बापौली, सनौली और समालखा मंडियों में बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जब वह यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे, तो हरियाणा प्रशासन की ओर से अनाज के वाहनों को रोक दिया गया। इसके लिए बॉर्डर पर हरियाणा के सनौली थाने के नाके पर कृषि विभाग के अधिकारियों और पुलिस को तैनात किया गया, जिनके द्वारा यूपी की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहनों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही, प्रशासनिक आदेशों का हवाला देते हुए अनाज से भरे वाहनों को वापस कर दिया गया। इसके चलते बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम की स्थिति बनती नजर आई।
वहीं, अनाज के वाहनों को रोकने के विरोध में किसानों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते किसानों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर खड़े होकर जाम लगाने का प्रयास भी किया। हरियाणा और यूपी पुलिस ने किसानों से वार्ता करते हुए किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। लेकिन इसके बाद भी हरियाणा में अनाज के वाहनों को जाने नहीं दिया गया। हरियाणा पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन से अनुमति के आदेश प्राप्त होने के बाद वाहनों को हरियाणा में प्रवेश दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
बोले किसान, हरियाणा के आढ़तियों से लेते हैं कर्ज, तो कहां जाएं हम
कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह हरियाणा के आढ़तियों से एडवांस लेते हैं। बापौली में अनाज लेकर जा रहे थे, लेकिन सुबह से ही उन्हें रोका गया है। किसान ने कहा कि जब हमारा लेनदेन हरियाणा के आढ़तियों से होता है, तो यूपी में गेहूं क्रय केंद्रों पर क्यों जाएं। भूरा गांव निवासी दीपक ने बताया कि उसके पास 25 बीघा भूमि हैं। फसल, परिवार में बीमारी और शादी-ब्याहों के लिए हरियाणा के आढ़तियों से रुपयों का लेनदेन कर लेते हैं, यह लेनदेन फसल के भरोसे होता है, इसलिए हरियाणा में ही अनाज बेचने जाते हैं। अब बापौली मंडी में जाने के दौरान उसे रोक दिया गया है। वह चाहते हैं कि उन्हें हरियाणा में जाने की अनुमति दी जाए।
कोट-
पानीपत जिला प्रशासन व एसडीएम के आदेशानुसार बॉर्डर पर ड्यूटी लगाई गई है। यूपी से आने वाले अनाज के वाहनों को हरियाणा में विक्रय करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जब तक अग्रिम आदेश नहीं आते हैं, तब तक प्रतिबंध रहेगा।-डाॅ. संदीप बजाज, एडीओ कृषि-ड्यूटी मजिस्ट्रेट, हरियाणा