फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hariyali Teej: Sawan's songs will be on social media

हरियाली तीज: सोशल मीडिया पर होंगे सावन के गीत

Wed, 15 Jul 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej: Sawan's songs will be on social media
हरियाली तीज: सोशल मीडिया पर होंगे सावन के गीत
विज्ञापन

महिलाओं के खास हरियाली तीज का त्योहार नजदीक है लेकिन कोरोना संकट में अन्य त्योहारों की तरह इसकी तैयारियां भी फीकी नजर आ रही हैं। नवविवाहिताएं तीज पर मायके जाने से परहेज करेंगी तो सिंदारा देने की परंपरा भी कम ही निभाई जाएगी। महिलाओं का कहना है कि इस बार सामूहिक आयोजनों से बचेंगी और सोशल मीडिया के जरिए या फिर घर में रहकर ही त्योहार मनाएंगी।
---------
इस माहौल में घर से बेहतर कुछ नहीं
फोटो
शामली। समाजसेविका वीना अग्रवाल बताती हैं कि कोरोना महामारी में घर से बेहतर कुछ नहीं है। हरियाली तीज पर कहीं आने-जाने के बारे में जरा भी न सोचें। वह इनरव्हील व अन्य संगठनों से जुड़ी हैं लेकिन इस बार महिलाएं तीज पर सामूहिक आयोजन भी नहीं करेंगी। पहले विचार कर रहे थे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम की प्लानिंग कर ली जाए लेकिन यह संभव नहीं। बढ़ रहे कोरोना के मामलों में यह खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

--------
हरियाली तीज पर करें पौधरोपण
फोटो
पल्लवी मित्तल कहती हैं कि महिलाओं के लिए तो ससुराल और मायका दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे तो कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। बीतें वर्षों में हरियाली तीज पर वह सामूहिक कार्यक्रमों में शामिल होती थी लेकिन इस बार इस तरह के कार्यक्रम नहीं होंगे। नवविवाहिताएं मायके न जाएं तो ही अच्छा है। इस बार सिंदारा देने की परंपरा से भी परहेज किया जाना चाहिए। हरियाली तीज मनानी है तो वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
घर में ही करें सेलीब्रेट
फोटो
शिव गंज मंडी निवासी उषा बताती हैं कि भले ही कहीं आ-जा न सकें लेकिन हम घर पर रहकर भी सेलीब्रेट कर सकती हैं। घर में झूला डालें और परिवार के साथ झूलें। सावन के गीत गाएं। सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी सहेलियों से बात करें। मायके वालों से ऑनलाइन संपर्क में रह सकती हैं। इस बार तीज पर टेक्नालॉजी का पूरा इस्तेमाल करें। घर में ही रहें और स्वस्थ रहें।
--------
परिवार के साथ मनाएं त्योहार
फोटो
कमला कॉलोनी निवासी रीना जैन बताती हैं कि अपने और परिवार के स्वास्थ्य के लिए घरों से बाहर निकलने से बचें। हरियाली तीज का त्योहार तो हर साल आता है। इस बार सामूहिक आयोजनों से परहेज करें और घर में रहकर ही अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्योहार मनाएं। वीडियो कॉल के जरिए सहेलियों एवं मायके वालों से बात करें।

---------
नवविवाहिताओं के लिए खास होती है हरियाली तीज
शामली। नव विवाहिताओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार बहुत खास होता है। वे पहली तीज पर मायके आती हैं। उन्हें ससुराल की ओर से आभूषण, श्रृंगार का सामान, मेहंदी और मिठाई (सिंदारा) दिया जाता है। महिलाएं मेहंगी लगाकर ओर सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। हरियाली तीज पर हरे कपड़े पहनने और हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed