फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Harassment and exploitation of employees will increase

आदेश प्रभावी होने से सरकारी अधिकारी- कर्मचारी आएंगे जद में

Sun, 13 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Harassment and exploitation of employees will increase
शामली। जिले में केंद्रीय-राज्य सरकार के काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारी कार्यरत हैं। सरकार का 30 साल की सर्विस अथवा 55 साल आयु पूरा करने वाले कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए कभी भी रिटायर करने का आदेश लागू हुआ तो इसकी जद में जिले काफी संख्या में राज्य कर्मचारी, शिक्षक, स्वास्थ्य, रेलवे और निगम अधिकारी-कर्मचारी आएंगे। आदेश लागू होने पर सरकारी विभागाध्यक्षों की मनमानी बढ़ जाएगी। वे जूनियर अधिकारियों-कर्मचारियों पर गलत काम के लिए अनावश्यक दबाव डालकर उनका उत्पीड़न करेंगे। ठेकेदारी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

मनमानी बढ़ेगी, रोजगार भी मिलेगा
शामली। आदेश लागू होने के बाद सरकारी कार्यालयों में सीनियर अधिकारियों की मनमानी बढ़ जाएगी। वह आदेश की आड़ लेकर जूनियर कर्मचारियों का शोषण करेंगें। हालांकि कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद सरकार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दे पाएगी।
विज्ञापन

-डा. मनोज शर्मा, जिला संयोजक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ।
----
ठेका प्रथा लागू करके संविदाकर्मियों को लाने की कवायद
शामली। केंद्र सरकार का निर्णय गलत है। पुराने कर्मचारी अनुभव के आधार पर बेहतर सेवा दे सकते हैं। सरकार ठेका प्रथा को लागू करने के लिए संविदा कर्मचारियों को लानी चाहती है और पुराने कर्मचारियों को हटाकर पेंशन देने से वंचित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमाशंकर भट्ट, मंडल-जिलाध्यक्ष, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ।
रेलवे में ढाई लाख पद खाली, 14से होगा धरना प्रदर्शन
शामली। 30 साल की सर्विस अथवा 55 साल की आयु वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को रिटायर करने का प्राविधान सेक्शन 56 में है। केेंद्र की सरकार इस आदेश को लागू करके अथवा रेलवे का निजीकरण लागू करके लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रही है। रेलवे में ढाई लाख पद खाली हैं। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन निजीकरण, रिटायर करने व न्यू पेंशन मुद्दे पर 14 से लेकर 19 सितंबर तक सभी शाखाओं पर धरना प्रदर्शन करेगी। 14 सितंबर को रात 8 बजे से 8 मिनट तक रेलवे कालोनियों में ब्लैक आउट करके शहीद रेलवे कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देगी।
--अनूप शर्मा मंडलीय मंत्री, नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed