फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haq requires solidarity

हक के लिए एकजुटता जरूरी

Mon, 10 Apr 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Haq requires solidarity
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कुरमाली गांव के वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित पंचायत में बिजली के मीटर लगाने का विरोध किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान संगठन जब तक मजबूत नहीं होगा, तब तक      किसी का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिजली-फसलों के   वाजिब दाम को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


 रविवार को इस कॉलेज मे आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि  बिजली समस्या और फसलों के वाजिब दाम के संबंध में भाकियू का एक प्रतिनिधि मंडल  मुख्यमंत्री से मिलकर कर समस्याओं का  समाधान कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि विरोध से समस्या का हल नहीं होना है। सरकार का सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि बिजली-पानी बचाने की सरकार के साथ-साथ किसानों की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार से किसानों को बिजली के नए कनेक्शन दिए जाने की मांग उठाई है। चौधरी टिकैत ने कहा कि किसान बिरादरी में बागपत- शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ आसपास में मारकाट से उनकी छवि खराब हो रही है। बाबा सूरजमल की अध्यक्षता में पंचायत में बाहर से चीनी का आयात व बिजली के मीटर लगाने का विरोध किया गया। भाकियू के वरिष्ठ नेता ओमपाल मलिक  फुगाना ने कहा कि किसान-मजदूर परेशान है। उनकी समस्याओं का समाधान    नही हो पा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्जा माफ होने से किसानों का भला नहीं हो पाया है। बिजली बिल मासिक पांच सौ रुपये किए जाने व  गांवों में मीटर लगाए जाने का विरोध किया है। पंचायत को भाकियू के नेता चंद्रपाल फौजी, बहावडी थांबेदार  बाबा श्याम सिंह, सतवीर फौजी, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, ऋषिपाल सिंह, अमित निर्वाल,    चाप सिंह, राशिद ने विचार विमर्श किया गया। पंचायत का संचालन जगबीर सिंह फौजी व रणवीर     सिंह ने किया।  इससे पूर्व, पंचायत में कलाकारों ने रागिनी प्रस्तुत   करके हरेंद्र हड़ौली में किसानों का मनोरंजन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed