फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hapur team became the winner after defeating Shamli

शामली को हराकर हापुड़ की टीम बनी विजेता

Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hapur team became the winner after defeating Shamli
शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृ - फोटो : SHAMLI
सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय 33वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती 33वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता-2022 का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मैच अंडर 14 बालिका वर्ग में शामली और हापुड़ की टीम के बीच हुआ। जिसमें हापुड़ की टीम विजयी रही।
कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना व पुष्पार्चन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत के 14 जिलों से विभिन्न कॉलेजों की लगभग 50 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इन जिलों से 572 छात्र-छात्राओं और उनके साथ आए शिक्षकों और निर्णायक पहुंचे हैं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। कबड्डी केवल एक खेल ही नहीं बल्कि यह सामाजिक सद्भाव को भी प्रदर्शित करता है। इसमें एक खिलाड़ी दूसरे का हाथ पकड़कर टीम भावना से खेलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी मोबाइल के जंजाल में फंस गई है। जिसकी वजह से छात्रों ने पारंपरिक खेलों को खेलना बंद कर दिया है। जिसके दुष्परिणाम मोटापा, शुगर, बीपी आदि के रूप में सामने हैं।
विज्ञापन

विद्या भारती के क्षेत्र संयोजक रामकुमार त्यागी ने कहा कि खिलाड़ी के अंदर तीन गुण अनुशासन, चरित्र व राष्ट्रभक्ति होना जरूरी है। इन गुणों के बिना किसी खिलाड़ी का खेलना सार्थक नहीं है। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि उद्घाटन मैच अंडर 14 बालिका वर्ग में शामली व हापुड़ की टीम के बीच हुआ। इस मैच में शामली की टीम ने 30 अंक और हापुड़ की टीम ने 36 अंक बनाए। इस तरह से यह मैच छह अंकों से हापुड़ ने जीत लिया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद गोयल, प्रबंधक विवेक संगल, कोषाध्यक्ष गौरव संगल, अरविंद भार्गव, उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, जिला प्रमुख अनिल कुमार, आचार्य मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, सोमदत्त, नीटू कश्यप, अंकित भार्गव, पवन कुमार, वसीम खान, पुष्पेंद्र शर्मा, योगेंद्र सैनी, मधुबन शर्मा आदि मौजद रहे। कार्यक्रम का संचालन सह प्रांत संयोजक नीरज शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मंचासीन

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मंचासीन - फोटो : SHAMLI

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती जहांगीरा?

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती जहांगीरा?- फोटो : SHAMLI

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती जहांगीरा?

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती जहांगीरा?- फोटो : SHAMLI

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती शामली और ?

शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती शामली और ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed