{"_id":"629fa742833f0627fa34490c","slug":"happy-faces-seeing-the-easy-question-paper-of-12th-maths-shamli-news-mrt5919727156","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं गणित का आसान प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं गणित का आसान प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे
विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल में परीक्षा देने के बाद छात्र छात्राएं प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते हुए।
- फोटो : SHAMLI
12वीं गणित का आसान प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे
शामली। सीबीएसई 12वीं गणित की परीक्षा में प्रश्नपत्र आसान आने से विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे। जिले के सभी आठ केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 848 विद्यार्थियों में से 836 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 12 अनुपस्थित रहे।
मंगलवार को जिले के सभी आठ केंद्रों पर सीबीएसई की 12वीं की गणित की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले सवा दस बजे विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए प्रश्नपत्र दिया गया। प्रश्नपत्र 40 अंकों का था और तीन खंड में बांटा गया था। खंड क में छह लघु उत्तरीय प्रश्न दो-दो अंक के, खंड ख में चार लघु उत्तर प्रश्न तीन-तीन अंक के और खंड ग में दीर्घ उत्तरीय चार प्रश्न चार-चार अंक के थे। इन प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए जाने से विद्यार्थियों को प्रश्न हल करने में आसानी हुई। प्रश्न संख्या 14 केस स्टडी पर आधारित था, जिसमें दो प्रश्न दो-दो अंक के थे। इस प्रश्न को हल करने में विद्यार्थियों को समझने में थोड़ा समय लगा। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया।
ये बोले 12वीं के छात्र-छात्राएं
स्कॉटिश इंटरनेशन स्कूल की छात्रा वंशिका मलिक ने बताया कि गणित की परीक्षा के लिए तैयारी करने का पूरा समय मिला था। उसने अच्छी तैयारी की थी। छात्र गुरमीत ने बताया कि गणित की परीक्षा को लेकर पहले लग रहा था कि कहीं प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, इसलिए उसने पहले ही अच्छे से तैयारी की थी, लेकिन प्रश्नपत्र उतना कठिन नहीं आया। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा ऐशवी ने बताया सवालों को हल करने में कोई मुश्किल नहीं हुई। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन कपूर ने कहा कि कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रश्नपत्र आसान रहा। सभी सवालों केे हल किया और उसे अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।