फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Happiness in the market due to Navratri, there was a lot of business

नवरात्र से बाजार में छाई खुशहाली, खूब हुआ कारोबार

Sun, 18 Oct 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Happiness in the market due to Navratri, there was a lot of business
शामली के गांधी चौक बाजार में व्रत के समान की खरीदारी करती महिलाएं व युवक - फोटो : SHAMLI
नवरात्र से बाजार में छाई खुशहाली, खूब हुआ कारोबार
विज्ञापन

शामली। कोरोना के चलते ठंडे पड़े बाजार में त्योहारी सीजन में गरमाहट आ गई है। नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरूआत हो गई है और इसके साथ ही बाजार के भी अच्छे दिन आ गए हैं। नवरात्र के पहले दिन ही अच्छा कारोबार हुआ है। दशहरा, दीपावली के मौके पर पिछले साल की तुलना में अच्छा कारोबार होने की संभावना है।
पिछले साल में जिले में नवरात्रों में 70-75 करोड़ रुपये का प्रतिदिन का कारोबार चल रहा था। कोरोना लॉकडाउन, श्राद्ध पक्ष के दौरान कारोबार ठंडा हो गया था। पुरुषोत्तम मास के आखिरी दिनों में जिले के बाजारों में उछाल आया था। पिछले दो दिनों से बाजार में हुआ कारोबार लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। शनिवार को नवरात्र के पहले दिन काफी अच्छा कारोबार हुआ है। कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल, सराफा कारोबार में सुधार आया है। इसके अलावा शनिवार को व्रत का कट्टु का आटा, चौलाई, सामक के चावल, व्रत की नमकीन,सिंघाडा के आटा आदि सामान की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

कारोबार में काफी सुधार हुआ, अच्छी हो रही बिक्री
शामली। शहर के हनुमान रोड स्थित कपड़ा कारोबारी नफीस अहमद का कहना हैैै कि कोरोना काल के बाद पिछले 15 दिनों मेेें बाजार में कपड़ा खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। पिछले दो दिनों में अच्छा कारोबार हुआ है। शहर के बु्ढ़ाना रोड स्थित कपड़ा कारोबारी रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि शनिवार को अच्छा कारोबार हुआ है। कोतवाली और अस्पताल रोड स्थित कपड़ा कारोबारी सतीशचंद जैन का कहना हैै कि प्रथम नवरात्र में उम्मीद से अधिक कारोबार हुआ है। सोमवार से बाजार में उछाल आएगा। नवरात्रों कारोबार अभी और बढ़ेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन की बिक्री पर शनिवार का असर
शामली। शनिवार को पहला नवरात्र होने से बिक्री का असर रहा। रोड स्थित आटोमोबाइल विक्रेता पुष्पेंद्र शर्मा का कहना है कि पिछले साल रविवार को नवरात्र होने से 30 बाइकों की बिक्री हुई थी। इस बार शनिवार को पहला नवरात्र पर मात्र 15 बाइकों की बिक्री हुई है। यदि पहला नवरात्र शनिवार को न होकर अन्य दिन होता तो 45- 50 बाइकों की नगद बिक्री हो जाती। दिल्ली रोड स्थित आटो मोबाइल विक्रेता अंकुर कुमार का कहना है कि इस बार पहले नवरात्र पर 2-3 बाइकों की बिक्री तथा 7-8 बाइकों की बुकिंग हुई है। पिछले साल नवरात्र शुरुआत में 30-35 बाइकों की प्रतिदिन बुकिंग होती थी। इस साल पिछले साल की अपेक्षा कम बाइकों की बिक्री और बुकिंग हुई है। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली पर बिक्री में काफी बढ़ोतरी होगी।

बाजार में काफी सुधार आया
इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा, जूते, गारमेंट्स आदि कारोबार में काफी उछाल आया है। दशहरा और दीपावली में कारोबार में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। बाजारों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को दस हजार रुपये का प्रोत्साहन देने का बाजार पर काफी अच्छा असर आएगा।
- घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed