फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hanuman ji's idol and bell stolen from the temple, fury among people

Shamli News: मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति और घंटे चोरी, लोगों में रोष

Sat, 29 Apr 2023 05:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hanuman ji's idol and bell stolen from the temple, fury among people
-शहर के रेलपार बाईपास स्थित सिद्धपीठ दुर्गा देवी मंदिर में बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मोहल्ला रेलपार बाईपास स्थित श्री सिद्धपीठ दुर्गा देवी मंदिर में रात को चोरों ने ताले तोड़कर हनुमान जी की पीतल की मूर्ति और पीतल के तीन घंटे चोरी कर लिए। इतना ही नहीं दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की। घटना का पता सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर चला। इसके बाद मंदिर में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और चोरी की घटना पर रोष व्यक्त किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

शहर के मोहल्ला रेलपार बाईपास पर श्री सिद्धपीठ दुर्गा देवी मंदिर है। मंदिर में बुढ़ाना मार्ग निवासी पंडित दिनेश शास्त्री सुबह-शाम पूजा अर्चना करने जाते हैं। पुजारी दिनेश शास्त्री ने बताया कि रोज की तरह शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वे मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने मंदिर में जाकर देखा तो पीतल के तीन घंटे और देवी के भवन में रखी करीब 500 ग्राम वजन की पीतल की हनुमान जी की मूर्ति गायब मिली, जिन्हें रात के समय चोरी कर लिया गया। बदमाशों ने लोहे के रखे दानपात्र को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसे तोड़ने में सफल नहीं हो सके। मंदिर में चोरी होने की सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने मंदिर में चोरी की घटना को लेकर रोष जताया। सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुजारी ने चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई है। पुजारी की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर हनुमान जी की मूर्ति और घंटे चोरी होने की तहरीर दी गई है। सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मंदिर से पीतल के घंटे चोरी होने की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed