{"_id":"57f948644f1c1b6d5327091a","slug":"hanuman-burnt-lanka-of-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान ने जला दी सोने की लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान ने जला दी सोने की लंका
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ramleela
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। श्री हनुमान धाम की रामलीला रंगमंच पर सीता की खोज, जटायु मरण, राम सुग्रीव मित्रता, हनुमान जन्म और बाली बध की लीला का मंचन किया गया।
शुक्रवार रात्रि में हनुमान धाम के रामलीला रंगमंच पर सीता हरण के बाद श्रीराम- लक्ष्मण सीता की खोज करते जंगल-जंगल भटक रहे हैं। सीता की खोज करते हुए वह जटायु को मरणासन्न स्थिति में देखते हैं। जटायु सीता के रावण द्वारा हरण करने व लंका की ओर ले जाने जानकारी देते हैं। राम सीता की तलाश में शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। वह प्रेम और भक्ति के प्रतीक बेेेर खिलाकर विदा करती है। वह सीता की खोज में वानरराज सुग्रीव से मित्रता का मार्ग बताती है।
वह बताती है कि सुग्रीव सीता की खोज में मदद करेंगे। राम- लक्ष्मण को देखकर सुग्रीव परेशान होते हैं कि बाली ने उन्हें जान से मारने के लिए भेजा है। वह हनुमान को राम लक्ष्मण का साधु वेश धारण करके परीक्षा लेने भेजते हैं। हनुमान राम लक्ष्मण का परिचय जानकर उनको सुग्रीव से मिलवाकर दोस्ती करा देते हैं।
सुग्रीव सीता की खोज में मदद का आश्वासन देते हैं। राम सुग्रीव के बारे में पूछते है सुग्रीव बाली के बारे में जानकारी देते हैं। राम के कहने पर सुग्रीव बाली को युद्ध के लिए ललकारते है। श्रीराम के बाण से बाली मारा जाता है। मरते वक्त बाली अपने पुत्र अंगद को राम की शरण में छोड़ जाते हैं। राम का अभिनय रविपाठक, लक्ष्मण निशांत पाठक, हनुमान जी राधेश्याम मित्तल, ने किया।
विज्ञापन
हनुमान बजरंग बली की झांकी निकाली ः शामली। रामलीला मंच पर बाबा बजरंग बली की दिव्य झाकी प्रस्तुत की गई। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बाबा बजरंग बली की आरती उतारी गई। श्रीहनुमान जी को तिलक हनुमानधाम के प्रधान सलील, मंत्री राजकुमार, सुशील, राजकुमार मलिक, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, अजय, आशीष जैन, जोगेंद्र पाल सेठी रमेश धीमान, मुकेश, आदेश, मनोज द्वारा किया गया।
उधर, कैराना में गौशाला भवन कैराना में चल रही रामलीला में हनुमान लंका पहुंचकर सीता माता के पास उनकी कुशलता पूर्वक जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन सीता माता हनुमान पर विश्वास नहीं करती। तब हनुमान जी रामचंद्र जी द्वारा दी गई अंगूठी दिखा कर सीता माता से बात करते हैं।
उधर अशोक वाटिका पहुंचकर रावण सीता से शादी करने के लिए सीता को मोहित करता है, लेकिन सीता रावण के इस प्रमाण को ठुकरा देती हैं।
हनुमानजी को भूख लगने पर लंका में सब पेड़ उथल-पुथल कर सारे फल खा जाते हैं पर जो भी कोई उन्हें रोकने आता है उसको और मार भगा देते हैं। रावण अक्षय कुमार को हनुमान को पकड़कर लाने के लिए कहता है। रावण हनुमान की पूछ जलाने का आदेश देता है हनुमान की पूंछ में आग लगाने पर हनुमान विभीषण का महल छोड़ लंका संपूर्ण जला देते है। अक्षय का अभिनय मोहित गोयल, राम जी का अभिनय सतीश लक्ष्मण का अभिनय रोहित ,सीता माता का अभिनय शिवम ,हनुमानजी का अभिनय आशु गर्ग, साखी का अभिनय राकेश सप्रेटाकिया।
नवाजुद्दीन को रामलीला में मारीच बनने का आमंत्रण
कांधला। रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के सदस्य एवं सपा जिला उपाध्यक्ष मेहरचंद सिंघल ने फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मारीच का किरदार निभाने का आमंत्रण दिया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अगले साल किरदार निभाने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि बुढ़ाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना में आयोजित रामलीला में मारीच का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन विरोध के चलते वह अभिनय नहीं कर सके। कांधला में रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के सदस्य एवं सपा जिला उपाध्यक्ष मेहरचंद सिंघल ने बुढ़ाना पहुंचकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उनके आवास पर मुलाकात की। मेहरचंद सिंघल ने उनको अगले वर्ष के लिये कांधला में रामलीला में मारीच के किरदार के लिये आमंत्रित किया।
मेहरचंद सिंघल ने बताया कि नवाजुद्दीन ने समय निकालकर एक दिन कांधला आकर रामलीला देखने का आश्वासन दिया। साथ ही अगले वर्ष के लिये रामलीला में किरदार निभाने का वायदा किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के रामलीला में आने की सूचना पर कस्बा व क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
बालि वध की लीला का मंचन
जलालाबाद। गांधी चौक मैदान में चल रही प्राचीन पंचायती रामलीला में सुग्रीव राम की मित्रता और बाली वध की लीला मंचन हुआ। राम सुग्रीव ने अपने अपने दुख दर्द आपस में साझा किए। सुग्रीव के कहने पर राम ने बाली का वध किया, बाली ने राम से कहा की हे राम आपने मुझे छुपकर मारा हैं। अगर आप मुझसे पहले मिल लेते तो मैं आपको आपकी सीता से मिला देता और हरण करने वाले रावण को भी मार देता। पंचायती रामलीला में क्षेत्रीय विधायक सुरेश राणा ने श्रीराम श्री हनुमान की आरती उतारी 108 स्वामी विवेकानंद जी महाराज के चरण स्पर्श किए।