फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hands and passengers will get monthly pass

हाथों हाथ सवारियों को मिलेगा मासिक पास

Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hands and passengers will get monthly pass
हाथों हाथ सवारियों को मिलेगा मासिक पास
विज्ञापन

शामली। अब सवारियों को यूपी रोडवेज की मासिक पास एमएसटी का ढाई माह तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बस स्टेशन और डिपो कार्यालय में हाथों हाथ मैनुअल मिल जाएगा। यूपी रोडवेज ने मासिक पास योजना की ऑनलाइन व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। रियायती मासिक पास की मैनुअल व्यवस्था लागू कर दी गई है। मैनुअल व्यवस्था लागू होने से सवारियों को एमएसटी का ढाई माह तक लखनऊ से आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में मासिक पास योजना के तहत पिछले कई सालों से यात्रियों को स्मार्ट कार्ड निर्गत करके व्यवस्था का संचालन किया जा रहा था। यह कार्य आईटीएमएस परियोजना के सेवा प्रदाता के लिए निहित था। इस सेवा प्रदाता के माध्यम से परिवहन निगम द्वारा टिकटिंग व पास व्यवस्था को सुरक्षित- व्यवस्थित बनाने के लिए एंड्राइड तकनीकी टिकटिंग मशीनों से प्रति स्थापित कराने की कार्रवाई शुरू की गई थी। परिवहन निगम भारत सरकार के नवीन निर्देशों अनुसार नेशनल कॉमन मोबिलटीकार्ड प्रणाली भी अंगीकृत करने की तैयारी में है। वर्तमान में निगम को एंड्राइड इटीएम मशीनों के लिए एप्लीकेशन विकसित करने में सेवा प्रदाताओं को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे मशीनों में एमएसटी कार्डों के साथ ओपेन एंडेड कार्डों से यात्रा का लाभ देना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज निगम के विभिन्न श्रेणी के मासिक पास धारकों को आरएफआईडी आधारित मासिक पासों का जारी व नवीनीकरण कार्य गत सात मार्च तक दिया गया है, अब यूपी रोडवेज निगम की बसों में ओपेन एंड्रेड कार्डों का उपयोग 16 मार्च से लागू नहीं होगा। ओपेन एड्रेंड कार्ड में उपलब्ध बेलैंस राशि कार्ड धारकों को आगामी एक अप्रैल से वापस किए जाने के संबंध में प्रथक रूप से दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। केवल छात्रों को एमएसटी 60 किमी तक की सीमा में 25 एकल ट्रिप यात्रा किराए मूल्य अनुसार व अन्य श्रेणी के लिए यह पूर्ववत 100 किमी की सीमा व 36 एकल ट्रिप यात्रा अनुसार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक स्थिति में एमएसटी जारी या नवीनीकरण राशि की रसीद एमएसटी धारक को यात्रा के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन एमएसटी बंद करने और मैनुअल मासिक पास जारी करने का यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉक्टर राजशेखर ने छह मार्च का आदेश निगम के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भेज दिए हैं। यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉक्टर राजशेखर का गत छह मार्च का पत्र यूपी रोडवेज शामली डिपो को प्राप्त हो गया है। शामली रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शीघ्र ही नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed