फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Handler Iqbal and his associates are preparing ISI agents in the country while sitting in Pakistan

Shamli News: पाकिस्तान में बैठकर देश में आईएसआई एजेंट तैयार कर रहा हैंडलर इकबाल और उसके सहयोगी

Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Handler Iqbal and his associates are preparing ISI agents in the country while sitting in Pakistan
शामली। एक बार फिर से कैराना के नोमान इलाही ने जिले के माथे पर बदनुमा दाग लगा दिया। पाकिस्तान से जासूसी करने के शक में उसे पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर इकबाल उर्फ काना और अन्य के संपर्क में था। पुलिस को अभी भी शक है कि इकबाल और उसके सहयोगी पानीपत, शामली ही नहीं देशभर में आईएसआई एजेंट तैयार कर देश विरोधी गतिविधियों करा रहे हैं।
विज्ञापन

अब हरियाणा और यूपी पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। करीब नौ पूर्व ही शामली पुलिस ने शामली के मोहल्ला नौकुआं रोड के रहने वाले कलीम को गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ था कि कलीम पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलकर इकबाल काना और अन्य के संपर्क में था। उन्हें व्हाट्सएप पर देश की कुछ तस्वीरे भेज रहा था। पुलिस ने उस समय भी इकबाल पर शिकंजा कसने का प्रयास किया था, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी थी।
विज्ञापन

- असमंजस में पुलिस, हैंडलरों को पाकिस्तान से कैसे पकड़े?

पुलिस और खुफिया एजेंसियां आईएसआई से जुड़े एजेंटों को तो समय-समय पर पकड़ती रहती है। मगर पाकिस्तान और विदेशों में बैठे हैंडलरों तक उनके हाथ नहीं पहुंच पाते। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सरकार भारत का सहयोग नहीं करती है। इस कारण आशंका रहती है कि यदि पुलिस हैंडलरों को पकड़ने के लिए गई तो उन्हें वहां पर किसी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में डाल दिया जाएगा। इसलिए पाकिस्तान जाकर उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमीदा भी इकबाल के साथ पाकिस्तान में संभाल रही आईएसआई की कमान
सूत्रों अनुसार पाकिस्तान में बैठे शामली के कैराना के आईएसआई हैंडलर, एजेंट इकबाल काना, दिलशाद मिर्जा, हमीदा, शाहिद अभी भी देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। पूर्व में कैराना के शाहिद के भी पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट बनने का पता पुलिस को लगा था। खुलासा हुआ था कि वह वह दुबई, मोरक्को, अफगानिस्तान आदि में रहकर भी आईएसआई एजेंट तैयार कर रहा है।


- मिलकर कसा जाएगा शिकंजा
पानीपत के कार्यवाहक एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि शामली पुलिस के सहयोग से पाकिस्तान के जासूसों के संपर्क में रहने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस के अलावा सीआईए की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed