{"_id":"58add0814f1c1b731cb2332c","slug":"hand-pumps-for-uprooting-sought-police-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप उखाड़ने के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप उखाड़ने के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। दूषित पेयजल देने वाले हैंडपंपों को उखाड़ने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। जल निगम के अभियंता ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि दूषित पेयजल देने वाले 132 हैंडपंप एनजीटी के आदेश पर उखाड़े जाने हैं, मगर अभी तक 53 ही उखाड़े गए हैं।
थानाभवन क्षेत्र में जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए हैंडपंपों से दूषित पेयजल निकलता है। पूर्व में इसकी जांच हुई, जिसके बाद एनजीटी ने दूषित पेयजल देने वाले हैंडपंपों को चिह्नित कर उखाड़ने का आदेश दिया था।
इसी के चलते गांव सोन्ता, रायपुर, गोगमा, कुतुबगढ़, मुल्लापुर, तितारसी, मसावी, बन्तीखेड़ा, जमालपुर आदि गांवों में लगे 132 हैंडपंप उखाड़े जाने हैं। निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम शामली के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि 132 नलों को उखाड़ने के आदेश पर अभी तक कुल 53 हैंडपंप उखाड़ दिए गए हैं, बाकी हैंडपंप को उखाड़ने में ग्रामीण व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिसके चलते अधिशासी अभियंता ने थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि जल्दी ही जल निगम की टीम के साथ पुलिस बल भेजा जाएगा।