फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Half the population holding the responsibility of important posts in the district

राष्ट्रीय महिला दिवस: जिले में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल रही आधी आबादी

Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Half the population holding the responsibility of important posts in the district
शामली। अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रही है। जिले की बात करें तो यहां पर महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं जिम्मेदारी संभाल रहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार पा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में डीएम के पद पर जसजीत कौर लगभग दो साल से तैनात है। इसके अलावा कलक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर के पद पर मणि अरोड़ा व निकिता शर्मा तैनात है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद को गीता वर्मा दो साल से अधिक समय से संभाल रही है। हाल ही में उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग में नवाचार व उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर रचना शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद पर लक्ष्मी, तहसीलदार कैराना प्रियंका जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी थानाभवन सीमा चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी कैराना के पद पर सचिन रानी तैनात है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का पद मधु गुर्जर संभाल रही है।
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में भी नाम कमा रही महिलाएं
जिले में कई महिला शिक्षिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है। प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी राज्य अध्यापक पुरस्कार 2018 मिल चुका है। 2017 में डीएम द्वारा जिले में उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार, 2016 में डीएम द्वारा उत्कृष्ट शिक्षिका अवार्ड मिल चुका है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 प्राप्त कर चुकी है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने में भी वे अग्रणी भूमिका भी निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को सशक्त बना रही रीतू जैन
मोहल्ला रेलपार निवासी स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षिका रीतु जैन बेटियों को सशक्त बना रही है। उन्हें निशुल्क आत्मरक्षा संबंधी टिप्स और प्रशिक्षण देती है। ताकि वे समाज में किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सके। इसके अलावा गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed