फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hafiz and his partner accused of kidnapping a teenager

हाफिज व उसके साथी पर किशोरी के अपहरण का आरोप

Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hafiz and his partner accused of kidnapping a teenager
कांधला। किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ जबरन ले जाने के मामले में पीड़ित परिजनों ने मदरसे में पढ़ाने वाले हाफिज सहित दो लोगों के विरुद्ध नामजद कर ही देते हो कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव नाला का एक युवक उनके मकान में रहता था। वह कस्बे के एक मदरसे में छात्रों को पढ़ाता था। आरोप है कि हाफिज ने उनकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। अपने एक साथी की मदद से युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित पिता सहित परिवार के अन्य लोगों ने आरोपी हाफिज व उसके साथी की काफी खोजबीन की, लेकिन आरोपी व अगवा की गई किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपी हाफिज के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए पुत्री को बरामद करने की मांग की है। पुलिस हाफिज व उसके साथी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed