फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Had the police been serious, Ashok's life could have been saved.

Shamli News: पुलिस गंभीर होती तो बच सकती थी अशोक की जान

Wed, 31 May 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Had the police been serious, Ashok's life could have been saved.
थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव रसीगढ में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी व ग्रामीण
शामली, थानाभवन। रसीदगढ़ के मामले में पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। घायल का उपचार कराने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने समझौता कराने को तरजीह दी। इस लापरवाही पर एसपी ने हल्का इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक अशोक के पुत्र हंसराज के मुताबिक घटना के तुरंत बाद परिजनों के साथ घायल पिता को लेकर 112 नंबर पर कॉल करके थाना पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर पुलिस गांव पहुंची और उन्हें थाने ले गई। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। पुलिस उसके पिता का उपचार कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय समझौता करने का दबाव बनाने लगी। जब तक समझौता नहीं हुआ, उसके पिता को थाने में ही रखा। समझौता होने के बाद पिता का उपचार निजी चिकित्सक से कराया।
विज्ञापन

निजी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके पिता को घर भेज दिया। देर रात तीन बजे उसके पिता की तबियत बिगड़ गई। सुबह करीब पांच बजे मांगेराम, हंसराज, दर्शन आदि परिजन अशोक को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद भी पुलिस ने उपचार दिलाने में तत्परता नहीं दिखाई। करीब 7:45 बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसके पिता की ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसराज ने रोते हुए बताया कि मां की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। हम पांच भाई और एक बहन हैं। दो भाई और एक बहन शादीशुदा हैं। अचानक पिता का साया सिर से उठने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस गंभीरता दिखाती और उसके पिता का समय से उपचार कराती तो उसके उनकी जान बच सकती थी।

- भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों ने किया हंगामा
शव लेकर एंबुलेंस सीएचसी थानाभवन पहुंची तो भीम आर्मी के अनुज भारती व परिजनों के साथ ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन व समझाने बुझाने पर परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। घटना की सूचना पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओमप्रकाश सिंह व सीओ अमरदीप मौर्य ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट व संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed