फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hacer controles periódicos de las mujeres embarazadas

गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कराएं

Wed, 10 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 10 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hacer controles periódicos de las mujeres embarazadas
health - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/गढ़ीपुख्ता। डीएम सुजीत कुुमार ने ऊन ब्लाक के ग्राम खेड़ा भाऊ में हौसला पोषण योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच समय पर कराएं।
विज्ञापन


उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। योजना में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों को दंडित किया जाएगा। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण योजना के अंतर्गत अपराह्न तहरी, फल एवं आयरन की गोलियां  गर्भवती तथा अतिकुपोषित बच्चों को आधा किग्रा घी के पैकेट के साथ वितरित किए गए। 
विज्ञापन


बुधवार को डीएम ने विकास खंड ऊन के ग्राम खेड़ा भाऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया।  उन्होंने गांव में घूम कर लोहिया आवास-शौचालयों व सड़कों का निरीक्षण करते हुए कहा कि गांव की नालियां बनाई जाएं फिर सीसी सड़क का निर्माण कराएं । डीएम ने गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय में बरामदे में फर्श व आंगन में खड़ंजा लगाने के निर्देश  दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम खेड़ा भाऊ में 135 शौचालय के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के लिए दिए गए थे। हौसला पोषण योजना को सफल बनाने हेतु जनपद में 37 सेक्टर बनाए गए हैं प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट नामित किया गए हैं। उप जिलाधिकारी ऊन अवधेश सिंह, बीडीओ ऊन डॉ विपिन राठी, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार ग्राम सचिव पंकज कुमार एडीओ पंचायत मांगेराम शर्मा आदि उपस्थित थे।

गांव के प्रधान   सुरेंद्र कुमार ने गांव में शमशान घाट की चारदिवारी, शवदाह गृह बनाने की मांग रखी। अंबहेटा -रिदान में  शौचालय में गड़बडंी मिलने पर ग्राम प्रधान- सचिव को फटकार लगाई। उधर, बीएसए ने कांधला ब्लॉक के गांव आलदी में आंगनबाड़ी  केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित  बच्चों को पुष्टाहार बांटा।

निरीक्षण में मौके पर मिला एक ही बच्चा 
कैराना। बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य विभाग के डा. उमेश कुमार ने आर्यपुरी देहात में आ़ंगनबाड़ी सेंटर पर छापा मारा। वहां पता चला कि   सेंटर प्रभारी मधु एक मकान के प्राइवेट कमरे में सेंटर चला रही हैं।  


टीम ने वहां जाकर देखा तो दो आंगनबाड़ी सेंटर में लगभग 200 बच्चे   हैं। जिनके लिए केवल एक छोटा सा कमरा ही है। मौके पर केवल एक बच्चा ही सेंटर पर मिला। डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन गिरने व साफ सफाई नहीं होने और सेंटर पर केवल एक बच्चा ही मिलने का मामला वो उच्चाधिकारियों को लिखेंगे।

भोजन का किया बहिष्कार
झिंझाना। हौसला पोषण योजना के तहत टपराना गांव के प्राथमिक विद्यालय में गर्भवती महिलाओं को भोजन परोसा गया तो महिलाओं ने घटिया भोजन का आरोप लगाकर भोजन करने का बहिष्कार कर दिया गया।

बुधवार को टपराना गांव के प्राइमरी स्कूल में हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का भोजन परोसा गया तो घटिया भोजन मिलने का आरोप लगाकर गर्भवती महिलाओं ने हंगामा करते भोजन करने का बहिष्कार कर दिया महिलाओं का कहना था कि उन्हें मीनू के अनुसार हलवा, मुरमरा, चना, बिस्कुट नहीं दिया गया है।


बल्कि  घटिया किस्म के पीले चावल गर्भवती महिलाओं को दिए गए हैं। भोजन का विरोध करने वालों में सराना, शाइना प्रवीण, फातमा, आसमा, इमराना, रेशमा, कमरजहां, रुबीना, फरजाना  शामिल रही। बाद में आंगनबाड़ी कर्मी सुनीता, प्रमिला, शकुंतला, डिंपल और पुष्पा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को शिकायत की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान नासिर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed