फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Guru Nanak Dev's Prakash Utsav celebrated with devotion

श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव

Tue, 23 Nov 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev's Prakash Utsav celebrated with devotion
जलालाबाद गुरूद्वारे में प्रकाश पर्व के कार्यक्रम मौजद सिख समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ ज्ञानी मनिंदर सिंह ने साध संगत के साथ किया। पाठ के पूर्ण होने पर दोपहर को सिख पंथ के रागी जत्थे ज्ञानी हरमीत सिंह ने साध संगत को भजन सुनाए और गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के बारे में बताया।
विज्ञापन

जलालाबाद गुरुद्वारे के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई, संगत को गुरु वाणी से निहाल किया। गुरुद्वारे से सारी संगत ने बाबा प्रभु सिंह सरदार की समाधि स्थल पर पहुंचकर अरदास के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। फिर गुरु का अटूट लंगर बरपाया। प्रकाश उत्सव में जलालाबाद, थाना भवन, शामली, लोहारी, ननौता, गढ़ी, बाबरी आदि स्थानों से भारी संख्या में संगत पहुंची और गुरु पर्व पर मत्था टेका। गुरु पर्व कार्यक्रम में गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह, राजू बजाज, भगवान दास, अर्जुन सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार राजकुमार सिंह, सरदार जल सिंह, डॉ. रतन सिंह, मंगा सिंह, सुभाष, अक्षय कुमार, अभिषेक, रणवीर सिंह आदि के साथ महिला संगत ने भारी संख्या में पहुंचकर कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed