{"_id":"66da0b5ce8fde2ebc00ecae4","slug":"guddan-was-murdered-by-two-shooters-police-busy-in-connecting-the-call-details-shamli-news-c-26-1-smrt1048-127622-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो शूटरों ने की थी गुड्डन की हत्या, कॉल डिटेल से कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो शूटरों ने की थी गुड्डन की हत्या, कॉल डिटेल से कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस
Fri, 06 Sep 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
शामली कैराना रोड निवासी गुड्डन कांबोज का फाइल फोटो
शामली। पांच दिन पूर्व होटल मालिक हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज की हत्या का पांच दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की जांच में भाड़े के दो शूटरों द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सही पता चल सकेगा। उधर, पुलिस को अभी मोबाइल कंपनियों से कुछ कॉल डिटेल नहीं मिली हैं। पुलिस इस केस में मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर कड़ियां जोड़कर आरोपियो तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
शहर के कैराना रोड निवासी गुड्डन कांबोज की रविवार सुबह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव नहर पटरी पर पड़ा मिला था। उसकी पत्नी आस्था की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस के अलावा सर्विलांस, एसओजी समेत पांच टीमें लगी हैं, लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की जांच में दो शॉर्प शूटरों द्वारा हत्या किए जाना सामने आया है। पुलिस का मानना है कि शूटर आसपास के जनपदों के हो सकते हैं। जबकि रेकी करने वाले स्थानीय हो सकते हैं। पुलिस टीमें उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। पुलिस का मानना है प्रॉपर्टी को लेकर गुड्डन की हत्या की गई। हालांकि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सही पता चल सकेगा।
एएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
-- -- --
हरियाणा, देहरादून में दी दबिश
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में हरियाणा के करनाल, देहरादून और गाजियाबाद में दबिश दी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस छह प्रापर्टी डीलरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।