फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GST's SIB team raids electronics shop

Shamli News: जीएसटी की एसआईबी टीम का इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर छापा

Tue, 21 May 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 21 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
GST's SIB team raids electronics shop
शामली के नरेंद्र ​सिंह मार्किट में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर जांच करती एसआईबी की टीम
शामली। सहारनपुर से जीएसटी की एसआईबी की टीम ने शहर में कैराना रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर छापा मारा। जीएसटी टीम के छापे की सूचना पर व्यापारी इकट्ठा हो गए। मामला उस समय गरमा गया जब टीम का अधिकारी व्यापारी की कुर्सी पर बैठ गया। उधर, देर शाम तक टीम दुकान में उपलब्ध सामान की बिक्री व खरीद संबंधी बिलों की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद सहारनपुर से जीएसटी की एसआईबी टीम ने कैराना मार्ग नरेंद्र सिंह मार्केट स्थित सतीश जिंदल की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान आसपास के व्यापारी इकट्ठा हो गए। एसआईबी की टीम में सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह व वीर सिंह, व्यापार कर अधिकारी ब्रजमोहन शामिल थे। छापे की सूचना मिलने पर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अनुज कुमार आदि पहुंचे। उन्होंने टीम के एक अधिकारी को व्यापारी की कुर्सी पर बैठा पाया तो उन्होंने इसका विरोध किया। जानकारी मिलने पर पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम के अधिकारियों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि व्यापारी के यहां बिल से ज्यादा स्टॉक होने की जानकारी मिली है। दुकान में उपलब्ध माल और बिक्री संबंधी बिल व अन्य दस्तावेजों की जांच व सर्वे किया जाना बताया। व्यापारी नेता ने कहा कि व्यापारी अधिकारियों का सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन अगर किसी दुकान या प्रतिष्ठान पर टीम को सर्वे या जांच करनी है तो व्यापारियों को साथ लेकर करें। देर शाम तक एसआईबी की टीम दुकान पर जांच कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन


---
दो दिन पूर्व ही उपायुक्त से की थी शिकायत

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि आए दिन जीएसटी की एसआईबी और अन्य टीमें व्यापारियों, उद्यमियों को चेकिंग के नाम पर परेशान कर रही हैं। विभागीय अधिकारियों की जेबें गर्म करने के लिए छापामारी का आरोप लगाया। बताया कि दो दिन पूर्व ही जीएसटी के उपायुक्त से मामले की शिकायत भी की थी। साथ ही छापामारी बंद नहीं होने पर उद्यमियों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की चाबी सौंपने की चेतावनी दी थी। कहा कि यदि जल्द ही छापामारी के नाम पर वसूली बंद नहीं की गई तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीन बार कलक्ट्रेट की बैठक में उठा चुके परेशान करने का मुद्दा
व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी के अधिकारियों द्वारा आए दिन व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों को परेशान करने का मुद्दा तीन बार उद्योग बंधु और अन्य बैठक में भी उठाया जा चुका है। डीएम ने भी मदद का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed