{"_id":"638f95056db0ea5c20357924","slug":"gst-raids-on-shops-markets-closed-chaos-created-shamli-news-mrt616681646","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जीएसटी का दुकानों पर छापा, बाजार हुए बंद अफरा तफरी का बना माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जीएसटी का दुकानों पर छापा, बाजार हुए बंद अफरा तफरी का बना माहौल
विज्ञापन
शामली आजाद चौक स्थित गारमेंटस की दुकान पर जीएसटी विभाग की कार्यवाही के दोरान व्यपारियो की लगी भी?
- फोटो : SHAMLI
शामली/कांधला/झिंझाना/कैराना। जीएसटी और एसआईबी की टीम ने शामली, कैराना, कांधला और झिंझाना में दूसरे दिन छापा मारकर कई दुकानों पर दस्तावेजों की जांच की। टीम के छापे की सूचना से बाजार बंद हो गए और संचालक गायब हो गए। इस दौरान बाजारों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
मंगलवार को दूसरे दिन जीएसटी की चोरी व रजिस्ट्रेशन बढ़ाने के लिए सहारनपुर एसआइबी और जीएसटी शामली की टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने कपड़ा, टाइल्स व लोहे स्टील गेट निर्माण से जुड़े प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की। टीम के छापा मारने की सूचना पूरे शहर में फैल गई। बड़ा बाजार, वर्मा मार्केट, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार आदि में अधिकतर दुकानें बंद हो गई। बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान व्यापारियों ने टीम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। बाद में व्यापारी नेताओं व भाजपा नेता मानस संगल पुनीत द्विवेदी आदि ने बाजार में पहुंचकर व्यापारियों को भरोसा दिलया कि किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद बाजार खुला।
टीम ने आजाद चौक, रेलवे रोड व बरखंडी में कई प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और पूछताछ कर लौट गई। टीम में सहारनपुर से डिप्टी कमिश्नर एसआइबी अवधेश चतुर्वेदी, शामली जीएसटी टीम में डिप्टी कमिश्नर धर्मेंद्र व वाणिज्य कर अधिकारी भूपेंद्र, असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत व्यास आदि शामिल रहे। असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत व्यास ने बताया कि एसआइबी सहारनपुर व शामली जीएसटी की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। कुछ दुकानदारों जीएसटी रजिस्ट्रेशन न होने व जीएसटी चोरी की शिकायतों के चलते अभियान चलाकर रजिस्ट्रेशन बढ़वाए जा रहे है।
विज्ञापन
कांधला कस्बे में मंगलवार कोजीएसटी टीम के छापा मारने की सूचना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर बंद कर गायब हो गए। नगर में व्यापारियों के द्वारा बाजार बंद करने से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि शाम तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचने से दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले और राहत की सांस ली।
उधर, झिंझाना में भी मंगलवार की दोपहर कस्बे में जीएसटी टीम की आने की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई। जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया ओर एकाएक कस्बे के बस स्टैंड, मेन बाजार, बिडौली बस स्टैंड सहित बाजार में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। जब देर शाम तक जीएसटी टीम कस्बे में नहीं आई तो इसे अफवाह बताकर धीरे-धीरे व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया कि जीएसटी टीम द्वारा कस्बे में कैंप लगाकर जिन दुकानदारों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन नहीं है उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
कैराना में मंगलवार को दूसरे दिन भी सहारनपुर से जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अवधेश कुमार चतुर्वेदी व राज्य कर विभाग के कर अधिकारी योगेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ कैराना के बाजारों में पहुंचे। टीम पहले बेगमपुरा बाजार व चौक बाजार और कांधला तिराहे पर एक मिठाई की दुकान पर पहुंची। टीम ने कच्चे माल के बिल की जांच की और जीएसटी रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी ली। जीएसटी के छापा मारने की सूचना पर कस्बे के शामली स्टैंड, बेगमपुरा, चौक बाजार, आलकला व सराफा बाजार में कई दुकानें बंद हो गई। देर शाम तक टीम कस्बे में कार्रवाई कर रही थी।
व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
शामली। जीएसटी अधिकारियों द्वारा जिले भर में व्यापारियों के यहां की गई कार्रवाई के विरोध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुंक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने डीसीएसआईबी अखिलेश कुमार सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर डीबी सिंह से फोन पर वार्ता की। उन्होंने व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह शहर का माहौल खराब करने नहीं होने दिया जाएगा। जीएसटी एसआईबी टीम के अधिकारियों ने बताया कि उनकी मंशा केवल उन व्यापारियों की जांच कराने की है। अधिकारियों ने कहा जो अपंजीकृत हैं और वे पंजीकरण के लायक हैं, तो उन्हें केवल पंजीकरण कराया जाना है। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि मंडल की ओर से आगामी 15 दिसंबर को एक शिविर लगाया जाएगा। अपंजीकृत व्यापारियों को जिनकी बिक्री 40 लाख से ऊपर है तो उन व्यापारियों को पंजीयन की श्रेणी में लाया जाएगा। किसी भी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। संवाद

शामली में जीएसटी विभाग की कार्यवाही के दोरान बडा बजार में बंद पडी व्यपारियो की दुकाने- फोटो : SHAMLI

शामली में जीएसटी विभाग की कार्यवाही के दोरान गांधी चौक बजार में बंद पडी व्यपारियो की दुकाने- फोटो : SHAMLI

शामली में जीएसटी विभाग की कार्यवाही के दोरान बंद पडी मोबाईल मार्किट- फोटो : SHAMLI

कैराना में मिठाई की दुकान पर जीएसटी व राज्य कर विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हुए- फोटो : SHAMLI

झिंझाना में जीएसटी विभाग की छापेमारी के दोरान बंद पडी दुकाने- फोटो : SHAMLI