फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grmai controversial political statements

विवादित बयान से गरमाई सियासत

Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Grmai controversial political statements
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कांग्रेस विधायक पंकज मलिक और सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी का विवाद गरमा गया है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, भाकियू (भानू) गुट ने भी बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को झिंझाना में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन किया। उसमें मुरादाबाद से आए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल अनजान ने कांग्रेस विधायक पंकज मलिक और सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि इन्होंने शामली जिले को गुंडागर्दी के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


भाजपा की सरकार बनने पर इनकों पेड़ से बांधकर खाल खिंचवा देंगे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने भी सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। मामला सुर्खियों में आने पर शनिवार को कांग्रेसियों में रोष व्याप्त हो गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सांसद संजीव बालियान और सांसद हुकुम सिंह की मौजूदगी में भाजपा नेताओं द्वारा विधायक पंकज मलिक के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह राजनैतिक और सामाजिक लिहाज से उचित नहीं है। ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। व्यापारी नेता अंकित गोयल ने कहा कि जनप्रतिनिधिनियों पर टिप्पणी करते समय संयम बरता जाना चाहिए।

इस दौरान महेंद्र शर्मा, चौधरी सुल्तान सिंह, ओमवीर उपाध्याय, विष्णु शर्मा, राजेश कश्यप, प्रवीण पांचाल, हरीश चौधरी, अमित डिंपल शर्मा, फरमान अली, ठाकुर लाखन सिंह, डॉ. ओमपाल, अनीस अहमद, सुरेश पाल सैनी, लोकेश राणा, अशोक कुमार जैन, प्रद्युमन चौधरी, आबिद खान, बोबी प्रधान, श्यामसुंदर शर्मा, ज्योति प्रकाश शर्मा, मोहम्मद बिलाल आदि मौजूद रहे।

उधर, भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के राष्ट्रीय सचिव कंवरपाल मलिक और उनके साथियों ने भी कांग्रेस विधायक पंकज मलिक के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर रोष जताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर भाजपा नेता गोपाल अनजान और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो।

उधर, एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की थी और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर शिकायत पत्र दिया है। शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जांच के बाद तय किया जाएगा कि क्या कार्रवाई हो सकती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका  
कैराना। भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर विधायक समर्थकों में आक्रोश है। शनिवार को विधायक समर्थकों ने कैराना में प्रदर्शन कर भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। 

शुक्रवार को झिंझाना में भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। इस बात का पता लगने पर शनिवार दोपहर कैराना में खुरगान रोड स्थित मोहल्ला खैल में खलील फरीदी के नेतृत्व में लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जमकर नारेबाजी की गई। फिर भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका गया। खलील फरीदी और प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने अमर्यादित टिप्पणी करके विधायक नाहिद हसन ही नहीं, बल्कि उनके समर्थकों की भावना को ठेस पहुंचाई है। ऐसे भाजपा नेता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 


इस दौरान खलील फरीदी, मुस्तकीम मलिक, अफसरून, नदीम सिद्दीकी, अल्ताफ अंसारी, भूरा अंसारी, डाक्टर फैसल, बिलाल राणा, आबिद अली, सालिम अंसारी और नाजिम मंसूरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed