फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Green fodder not found in Datheda Gaushala, reprimanded

Shamli News: दथेड़ा गोशाला में नहीं मिला हरा चारा, फटकार लगाई

Thu, 15 Jun 2023 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Green fodder not found in Datheda Gaushala, reprimanded
-एसडीएम ने गोशाला का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, पशुओं को हरा चारा देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। एसडीएम ने बृहस्पतिवार को गांव दथेड़ा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, लेकिन पशुओं के लिए हरा चारा नहीं मिला। एसडीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए गोशाला में पशुओं को हरा चारा देने के आदेश दिए।

एसडीएम विजय शंकर बृहस्पतिवार को गांव दथेड़ा की गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे किया। इस दौरान भूसा उपलब्ध मिला और साफ-सफाई सही पाई गई। पंखे, लाइट की व्यवस्था भी सही पाई गई, लेकिन हरा चारा नहीं मिला। चोकर व खल उपलब्ध मिली। एसडीएम ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली और हरा चारा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गांव में बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत सोलर लाइट लगाई गई है, जिनका निरीक्षण भी किया गया। गांव में यूपी नेडा द्वारा 10 सोलर लाइट लगाई गई हैं, जिनका सत्यापन किया गया। इनमें से एक सोलर लाइट जो योगिंदर के घर के पास लगी है, सही नहीं मिली। अन्य सभी सोलर लाइट सही मिलीं। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed