{"_id":"5e0ceb828ebc3e87db426a85","slug":"green-fodder-in-goashrams-in-winter-there-should-be-arrangements-for-food-and-drink-dm-shamli-news-mrt461626316","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सर्दी में गोआश्रमों में हरे चारे,खाने पीने की हो व्यवस्था- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सर्दी में गोआश्रमों में हरे चारे,खाने पीने की हो व्यवस्था- डीएम
विज्ञापन
सर्दी में गोआश्रमों में हरे चारे, खाने पीने की हो व्यवस्था : डीएम
शामली। जिलाधिकारी अखिलेेश कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग एवं पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर गोआश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए हरे चारे, खाने पीने एवं ठंड से सुरक्षित रखा जाए। बुधवार को कलक्ट्रेट के सभागार में पंचायती राज विभाग एवं पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खंडवार बने गोआश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए हरे चारे, खाने पीने एवं ठंड से सुरक्षित रखने के लिए पूूरी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि ठंड की स्थिति को देखते हुए बहुत सतर्कता और सुरक्षा बरतने की जरूरत है, इसलिए जहां पर भी आश्रय स्थलों में कोई दिक्कत हो उसे तत्काल ठीक कर लिया जाए। उन्होंने पशु चिकित्सकों को भी निर्देश दिए कि आश्रय स्थलों पर प्रतिदिन जाएं। विकास खंड अधिकारियों को गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण करके सुविधा की जानकारी प्राप्त करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक वर्मा, बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव उपस्थित रहे।