फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Great power in unity, traders should be united: Ghanshyam Das

एकता में बड़ी शक्ति, एकजुट रहें व्यापारी: घनश्याम दास

Thu, 25 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Great power in unity, traders should be united: Ghanshyam Das
थानाभवन/कांधला। नगर के अग्रवाल धर्मशाला में बृहस्पतिवार को पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारी हिमांशु मित्तल ने कहा कि बाट-माप विभाग द्वारा बाट तराजू व कंप्यूटर कांटा पर हर वर्ष मोहर लगाई जाती है। जिस पर विभाग द्वारा चार्ज लिया जाता है। यह चार्ज अब विभाग दो गुना करने जा रहा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पुलिस द्वारा बाजार में दुपहिया वाहनों के चालान को लेकर भारी विरोध दर्ज कराया। नगर अध्यक्ष सुशील गर्ग ने नगर पंचायत की पार्किंग के नाम पर वाहनों से पार्किंग कर लेने का भी विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार दुकानों के बाहर सामान छोड़ने आने वाले वाहनों आदि से अवैध धन वसूली कर रहे हैं। जिसका विरोध करने पर यह ठेकेदार वाहन चालकों से अभद्रता करते हैं। व्यापारियों ने पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली को बंद कराने की मांग की। विवेक गोयल, नगर अध्यक्ष सुशील गर्ग, सुधीर गर्ग, मनोज कुच्छल, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम में पहुंचने पर व्यापारियों ने घनश्यामदास गर्ग का स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। व्यापार मंडल में सभी राजनीतिक पार्टियों व सभी धर्मों से जुड़े व्यापारी शामिल हैं। व्यापारी चाहे किसी भी वर्ग का हो वह एक रहे, जिससे कि व्यापारियों पर आने वाली कठिनाइयों का सब मिलकर निराकरण कर सकें। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष सुबोध भारतीय ने कहा कि व्यापारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। यदि वह नहीं सुधरे तो उनके विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. जयकुमार पंवार, महामंत्री सुनील कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विकास जैन, पवन कंसल, सुभाष धीमान, मुकेश कुमार, अनवर अली, अरविंद कुमार, कृष्णपाल फौजी, संतोष वर्मा अनिल वर्मा, नीरज कश्यप आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed