{"_id":"66fc779fde6e8505a5036184","slug":"great-donors-donated-35-units-of-blood-in-the-camp-shamli-news-c-26-1-smrt1048-129262-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिविर में महादानियों ने 35 यूनिट रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिविर में महादानियों ने 35 यूनिट रक्तदान किया
Wed, 02 Oct 2024 03:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
शामली के आरोग्य अस्पताल में अमर उजाला फाउडेंशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता से ज
-
- 1
-
Link Copied
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से लॉर्ड विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिल्ली रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महादानियों ने 35 यूनिट रक्तदान किया।
मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर आयोजित हुआ। डीएम अरविंद कुमार चौहान, एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक परमानंद झा, सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने फीता काटकर शिविर का उदघाटन किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसलिए इसे महादान कहा गया है। शिविर में पुलिसकर्मी, युवक-युवतियों और नागरिकों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन किया। सहारनपुर से आबिद फारूकी के साथ आई छह सदस्यीय स्वास्थ्य टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर में जिला अस्पताल के पैथोलोजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना, सीएचसी के लैब टेक्नीशियन अभिषेक भी मौजूद रहे। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा, अध्यक्ष कन्हैयालाल, महासचिव हॉस्पिटल के डायरेक्टर विपिन जांगिड़, मैनेजिंंग डायरेक्टर प्रदीप विश्वकर्मा, रोटरी क्लब अध्यक्ष आकाश गर्ग, सचिव सचिन श्याम, कोषाध्यक्ष शुभम मंगल, संजय बंसल व संजय जैन आदि का सहयोग रहा।