फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grandmother's Chundari Festival celebrated with pomp in Jhunjhunu

धूमधाम से मनाया लाडली झुंझुनू वाली दादी के चुंदड़ी महोत्सव

Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Grandmother's Chundari Festival celebrated with pomp in Jhunjhunu
धूमधाम से मनाया लाडली झुंझुनू वाली दादी के चुंदड़ी महोत्सव
विज्ञापन

शामली। श्री दादी जी सेवा संस्थान हनुमान धाम के तत्वावधान में लाडली झुंझुनू वाली दादी के चुंदड़ी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कौशिक व मनोज मित्तल पूर्व सभासद ने ज्योत प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया।

महोत्सव भव्य झांकी फूलों के बंगले में दादी का दिव्य दर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। सभी भक्तों ने सामूहिक चुनरी माता रानी को ओढ़ाई। गायक लाल सिंह लचक ने गणेश वंदना जय हो तुम्हारी गौरी नंदन, कंठ में मेरे बिराजे मां भवानी शारदे, लहर लहर लहराए यह लाल चुनरिया आदि भजन सुनाए। निशांत भागवत पाठक ने भादो उत्सव दादी का मनाया, ओढ ले री ओढ़ ले तेरी चुनर लाया। झुंझुनू की सरकार का सारे जग में डंका बाजे भजनों आदि पर भजनों पर भक्त झूमने नाचने लगे। रवि पाठक ने कुलदेवी की पूजा करते जो दिन रात उनके घर में रहती खुशियों की बरसात, चमकेगी तेरी किस्मत दादी का नाम लो। महाआरती अरविंद संगल पूर्व चेयरमैन, तेजेंद्र निर्वाल पूर्व विधायक, अंकित गोयल व्यापार मंडल ने की। भंडारे का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस संगल ने किया। हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, प्रतीक अग्रवाल का सहयोग रहा। इस अवसर पर बृजमोहन शर्मा अध्यक्ष, महामंत्री गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष अमन गोयल, राहुल शर्मा, मयंक संगल, राकेश शर्मा, अभिषेक मित्तल, अंकित,आकाश,कमल चौहान, अखिल गर्ग, रवि संगल, राधेश्याम गोयल एडवोकेट, संध्या शर्मा, प्रीति गोयल, मीनू संगल, सुमन कौशिक, प्रेरणा शर्मा, रितिका संगल मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed