फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grand procession taken out on Ganesh Chaturthi

Shamli News: गणेश चतुर्थी पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Fri, 25 Sep 2026 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 25 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on Ganesh Chaturthi
कैराना में श्री गणेश चतुर्थी पर निकाली गई शोभायात्रा में सुंदर झांकी-संवाद
कैराना। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन

श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में 15 सितंबर से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जा रहा था। महोत्सव के समापन पर शाम चार बजे बनखंडी महादेव मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा चौक बाजार, जोड़िया कुआं, सराफा बाजार, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार, मीना मार्केट, पट्टो वाला, मौला गुंबद, शामली स्टैंड, टीचर कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी और बेगमपुरा बाजार से होते हुए पुन: बनखंडी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में फूलों से सजे रथ पर श्री गणेश की प्रतिमा विराजमान थी। इसके अलावा शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, भगवान विष्णु-लक्ष्मी और हनुमान जी की सुंदर झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed