{"_id":"98025b4a327b5f9c49f9ddb382f5084c","slug":"grand-parents-day-on-splash-of-cultural-events-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रांड पैरेंटस-डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रांड पैरेंटस-डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बीएसएम स्कूल में ग्रांड पैरेंटस-डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शुभारंभ स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें नर्सरी के बच्चों ने छोटा बच्चा जानकर हमसे ना टकराना रे, नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए व पिंगा दी गोरी जैसे गानों पर डांस किया।
इस दौरान आधुनिक श्रवण कुमार विषय पर नाटिका का मंचन किया गया। कक्षा तीन की छात्रा कनिका वर्मा को स्कूल की ओर से प्रेरणा शर्मा स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इस दौरान रीजन में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहने वाले योगराज सिरोही, साइंस प्रोजेक्ट को लेकर जापान जाने वाली मानवी चौधरी व भूटान में योगा चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों को बताया गया।
मौके पर मैनेजर छाया सिंह, उप प्रधानाचार्य विकास मोहन केडिया, अंजुल चौधरी, जौली गर्ग आदि मौजूद रहे।