{"_id":"66dca1c8d974135400003fe4","slug":"gram-panchayats-that-meet-the-development-standards-will-get-rewards-shamli-news-c-26-1-aur1003-127703-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतें पाएंगी इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतें पाएंगी इनाम
Sun, 08 Sep 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली ग्राम पंचायतों को प्रदेश सरकार इनाम देगी। मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। टाॅप रहने वाली पांच पंचायतों को योजना के जरिए धनराशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। ग्राम पंचायतों को हमारी पंचायत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नौ बिंदुओं पर पंचायतों को अंक दिए जाएंगे। अंकों के जोड़ के आधार पर पंचायतों की मेरिट बनेगी और सबसे ज्यादा अंक पाने वाले गांव को पुरस्कार स्वरूप अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी नईम अख्तर ने बताया कि आवेदन 10 अक्तूबर तक होंगे। जो ग्राम पंचायतें आवेदन करेंगी, उनका सत्यापन जिला स्तरीय समिति करेगी। इसके बाद सूची मुख्यालय भेजी जाएगी। वहां से ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि दो बार लगातार या कभी भी दो बार पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायतों का चयन नहीं किया जाएगा।
इन बिंदुओं पर होगी अंकों की ग्रेडिंग
1-गरीबी मुक्त गांव 10 अंक
2-स्वस्थ गांव 10 अंक
3-बाल मैत्री गांव 10 अंक
4-पर्याप्त जलयुक्त गांव 10 अंक
5-स्वच्छ एवं हरित गांव 10 अंक
6-आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव 10 अंक
7-सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव 10 अंक
8 -सुशासन वाला गांव 10 अंक
9-महिला हितैषी गांव 10 अंक