फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gram Panchayat will pay electricity bill of council schools

विद्यालय के विद्युत बिल का भुगतान करेगी ग्राम पंचायत

Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat will pay electricity bill of council schools
शामली के विकास भवन में बैठक लेते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी - फोटो : SHAMLI
परिषदीय विद्यालयों के विद्युत बिल का भुगतान करेगी ग्राम पंचायत
विज्ञापन

शामली। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के विद्युत बिलों का भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में किए जाने वाले कार्यों को पारदर्शिता के साथ प्राथमिकता से कराया जाए।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने परिषदीय विद्यालयों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। बीएसए गीता वर्मा ने जिले के विद्यालयों की प्रगति के बारे मेें जानकारी दी और सभी 14 पैरामीटर्स के विषय में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में सभी बीडीओ, एडीओ को स्कूलवार, कंपोनेंटवार कार्ययोजना दी गई। सीडीओ ने कहा कि विद्यालयों में एक अप्रैल 2018 के बाद के विद्युत बिल का भुगतान ग्राम पंचायत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्या के मंदिर होते है। इसलिए इसके कार्यों को पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता से कराया जाए।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कहा कि सभी एडीओ और सचिव कार्ययोजना के अनुसार कार्य पूर्ण कराए। बीएसए ने कुछ विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष कक्षा के लिए कक्ष की जरूरत बताई। सीडीओ ने नए अतिरिक्त कक्षा कक्ष उपलब्ध कराने हेतु सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर पीडी, डीडीओ, एडीओ, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed