फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GPS mapping will hook any of

जीपीएस मैपिंग से कसी जाएगी नकेल

Sat, 03 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 03 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
GPS mapping will hook any of
- फोटो : google map
शामली। बगैर मान्यता के स्कूल चलाने वालों के साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालकों पर भी नकेल कसने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों के शत प्रतिशत सत्यापन के लिए जीपीएस मैपिंग सिस्टम शुरू कर दिया है। सभी बच्चों के आधार कार्ड जमा कराए जा रहे हैं, जिसे यू डायस कोड से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद कोई भी मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक किसी बगैर मान्यता वाले स्कूल के बच्चों का दाखिला अपने यहां नहीं दिखा सकेगा।  दरअसल, बगैर मान्यता के स्कूल संचालित करने वाले इस खेल को करते हैं। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल के संचालक से सेटिंग करके अपने स्कूल के बच्चों का दाखिला वहां दिखा देते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ाई तो अपने स्कूल में ही कराते हैं, मगर सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त स्कूल का देते हैं। ऐसे स्कूल संचालकों पर नकेल कसने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने यू डायस कोड व्यवस्था लागू की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों से बच्चों के आधार कार्ड मंगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्डों को आनलाइन फीड किया जाएगा, जिसके बाद जीपीएस मैपिंग से अटैच्ड करके किसी भी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या, दाखिले की संख्या का मिलान आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों ने बच्चों के आधार कार्ड उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। 


ठीक होंगे स्कूलों में अग्निशमन यंत्र 
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव चढ़ाव स्थित प्राथमिक विद्यालय की रसोई में आग लगने की घटना के बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि सभी स्कूलों में अग्निशमन यंत्र लगवाए जाएंगे। साथ ही जिन स्कूलों में पहले से अग्निशमन यंत्र मौजूद हैं, उन्हें चेक कराया जाएगा। जांच में जिन स्कूलों के अग्निशमन यंत्र ठीक नहीं पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाएगा। ताकि अग्निकांड की स्थिति में उनका उपयोग कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed