फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Governor spoke to the women suffering at One Stop Center

राज्यपाल ने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं से की बात

Sat, 30 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Governor spoke to the women suffering at One Stop Center
शामली में सखी वन स्टॉप सेंटर बनत का निरीक्षण करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : SHAMLI
शामली। राज्यपाल ने बनत स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यपाल ने अल्पवास कक्ष में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वन स्टॉप सेंटर में स्टाफ रूम, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, काउंसलिंग रूम, मेडिकल नर्सिंग रूम का निरीक्षण किया। काउंसलर से पूछा कि कैसे केस आते हैं और उसका निस्तारण कैसे होता है। निर्देश दिए कि हर केस का व्यवस्थित निरीक्षण और काउंसलिंग होनी चाहिए। पीड़ित महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समझाया जाए। राज्यपाल ने प्रतीक्षा कक्ष में उपस्थित तीन महिलाओं से वार्ता की। जिसमें एक महिला को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया और उसको जीवन यापन के लिए धनराशि भी नहीं दे रहे हैं। राज्यपाल ने सेंटर प्रबंधक को कहा कि महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोर्स या ट्रेनिंग कराई जाए। ससुराल वालों को पुलिस टीम के साथ जाकर काउंसलिंग करके पत्नी को रखने के लिए समझाया जाए।

एक बालिका जो आगे स्कूल में पढ़ना चाहती है, उसने बताया कि उसके मां-बाप पढ़ाना नहीं चाहते हैं। इस पर राज्यपाल ने उसके मां-बाप की काउंसलिंग कराने व बच्ची का कस्तूरबा विद्यालय में प्रवेश कराने के निर्देश दिए। तीसरी महिला ने बताया की उसके व्यापार की धनराशि कुछ लोगों ने उधार ले रखी थी, जो नहीं दे रहे थे। लेकिन वन स्टाप सेंटर के मदद से उन्हें धनराशि मिल गई है और वन स्टॉप सेंटर के क्रियाकलापों से संतुष्ट हैं। निरीक्षण के दौरान पीड़ित महिलाओं को राज्यपाल ने फल की टोकरी भेंट की। इस दौरान मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम., डीएम जसजीत कौर, एसएसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed