फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government working for the development of all: Suresh Rana

सबके विकास के लिए काम कर रही सरकार : सुरेश राणा

Sun, 29 Dec 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Government working for the development of all: Suresh Rana
शामली दिल्ली रोड पर स्वयं साहयता समहू में प्रेरणा कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा का स्मृ? - फोटो : SHAMLI
सबके विकास के लिए काम कर रही सरकार : सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। जिला मिशन प्रबंधन की ओर से ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिले में अच्छा काम करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शहर के दिल्ली रोड स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित कार्यक्रम में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार की योजना के अंतर्गत बने स्वयं सहायता समूह सीधे तौर पर सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इससे जुड़ी महिलाएं खुद का रोजगार देकर अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं, जो बेहद खुशी की बात है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांवों की महिलाओं में और जागरूकता लाएं और उन्हें सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करें। कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जाति -धर्म से ऊपर उठकर सबका साथ सबके विकास के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेंद्र व्यास ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई शामली द्वारा अभी तक कुल 3911 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिसमें 45 हजार 365 महिलाएं जुड़ी हैं। 2349 स्वयं सहायता समूह को रीवाल्बिग फंड से 15 हजार, 1384 स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि में 1.10 लाख रुपये की धनराशि सहायता स्वरूप प्रदान की गई है। इसके अलावा आजीविका निधि से 48 ग्राम संगठनों को तथा बैंक से 1129 स्वयं सहायता समूह को आजीविका हेतु ऋण उपलब्ध कराया गया है। 16 हजार महिलाएं आजीविका कर रही है। इनमें घर में ही जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, गृह साज सज्जा के सामान ,एलईडी बल्ब आदि बनाने का कार्य भी कर रही है। फूलों की खेती किराए पर भूमि लेकर कृषि करना सब्जी उत्पादन करके बिक्री करके आदि का कार्य कर रही है। स्थानीय हाट बाजारों के अलावा दिल्ली, पानीपत और सहारनपुर के बाजारों में अपना उत्पाद बेच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 50 लड़कियों की शादी कराई गई है। कन्नौज में 23 महिलाओं को इत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सभी विकास खंडों में कैंप लगाकर भी प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिन्हें प्रशिक्षण के बाद उद्योगों में रोजगार दिलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में बिजनेस सखी रखी जाएगी, जो बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त कराने में सहयोग प्रदान करेगी। एमएलसी वीरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कैबिनेट मंत्री को स्वयं सहायता समूह की सदस्य सोनू द्वारा बनाए गए शॉल भेंट किया। सांसद प्रदीप चौधरी को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल को परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पूर्व, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम अखिलेश सिंह ने अच्छा काम करने वाले स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं को सम्मानित किया। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में कृषि उपनिदेशक शिवकुमार केसरी, लीड बैंक मैनेजर शैलेश कुमार के अलावा स्वयं सहायता समूहों को लोन उपलब्ध कराने वाले चार बैंक प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार, सीएमओ संजय भटनागर, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

शामली दिल्ली रोड पर स्वयं साहयता समहू  में प्रेरणा कार्यक्रम में फीता काटते गन्ना मंत्री सुरेश र?

शामली दिल्ली रोड पर स्वयं साहयता समहू में प्रेरणा कार्यक्रम में फीता काटते गन्ना मंत्री सुरेश र?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर स्वयं साहयता समहू प्रेरणा कार्यक्रम में लगे स्टाल में गिफ्ट दिखाती महिला

शामली दिल्ली रोड पर स्वयं साहयता समहू प्रेरणा कार्यक्रम में लगे स्टाल में गिफ्ट दिखाती महिला- फोटो : SHAMLI

ामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस का दीप जला कर शुभारंभ करते ?

ामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस का दीप जला कर शुभारंभ करते ?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस केकार्यक्रम में मंचासीन ?

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस केकार्यक्रम में मंचासीन ?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस के कार्यक्रम में भाग लेती

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस के कार्यक्रम में भाग लेती- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ?

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ?

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ?

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ?- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ?

शामली दिल्ली रोड पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed