फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government with afflicted families: Suresh Rana

सरकार पीड़ित परिवारों के साथ : सुरेश राणा

Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government with afflicted families: Suresh Rana
कांधला (शामली)। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा सोमवार को कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में स्थित अंबेडकर चौपाल पर पहुंचे। उन्होंने पटाखा फैक्टरी विस्फोट हादसे का शिकार हुई निर्मला, नरेशो और सरस्वती के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने डीएम अखिलेश सिंह को पीड़ित परिवारों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के लिए कहा, ताकि आने वाले समय में इन परिवारों को बच्चों की पढ़ाई और लड़कियों की शादी में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गन्ना मंत्री विस्फोट के दौरान हादसे का शिकार हुए पटाखा फैक्टरी मालिक इंतजार के घर पहुंचे। वहां भी उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। गन्ना मंत्री गांव इस्लामपुर घसौली में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मारे गए शैंकी के आवास पर पहुंचकर रस्म तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने परिवार की हालत देखते हुए डीएम से कहा कि इस परिवार के लिए जमीनी पट्टा दिलाया जाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह, एसडीएम कैराना मणि अरोरा, तहसीलदार रणबीर सिंह, भाजपा नेता नरेश सैनी, दिनेश चन्द गुप्ता, प्रमोद कुमार आट्टा, तरूण अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह मलिक, नवीन मलिक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव जैन आदि रहे।
विज्ञापन

कुछ नहीं चाहिए, दे सको तो बेटा वापस दिला दो
कांधल। गांव इस्लामपुर घसौली में गन्ना मंत्री सुरेश राणा जब पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे तो हादसे का शिकार हुए शैंकी की मां बिलख उठी। वह बार-बार अपने बेटे को पुकारते हुए बिलखती रही। वह कहती रही कि उसे कुछ नहीं चाहिए। कोई धन उसके बेटे की पूर्ति नहीं कर सकता है। अगर दे सकते हो तो उसके बेटे को वापस दे दो। उसे और कुछ नहीं चाहिए। बेटे की रस्म तेरहवीं पर मां का सुबह से ही रो-रो बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed