फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government will keep details of Bhajan Kirtan Mandali, will encourage

Shamli News: सरकार रखेगी भजन कीर्तन मंडली का ब्यौरा, करेगी प्रोत्साहित

Fri, 19 May 2023 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Government will keep details of Bhajan Kirtan Mandali, will encourage
- सूचना विभाग में कराना होगा पंजीकरण, सूचना विभाग भेजेगा संस्कृति मंत्रालय को सूची
विज्ञापन

- प्रदेश में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर सरकार देगी जोर, पंजीकरण कराने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अब सरकार ने भजन कीर्तन मंडली को अपना पंजीकरण कराने की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। इससे पता चलेगा कि किस जनपद में कितनी-कितनी मंडली भजन संध्या में हिस्सा लेती है। पंजीकरण के बाद सरकार उनको प्रोत्साहित भी करेगी, ताकि उनको बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए सूचना विभाग में अपना पंजीकरण कराना होगा और उसके बाद सूचना विभाग संस्कृति मंत्रालय को यह सूची भेज देगा।
पिछले कई दशक से भजन कीर्तन मंडली विलुप्त होती जा रही है, क्योंकि सरकार का ध्यान भी इस तरफ नहीं था। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने भजन कीर्तन मंडली को बढ़ावा देने के लिए कदम आगे बढ़ाया है। सरकार के पास किसी भी जनपद की भजन कीर्तन मंडली का ब्यौरा तक नहीं था, जिससे लोक नृत्य, भजन कीर्तन, भारतेंदु नाटक अकादमी आदि कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाता था। अब भजन मंडली का ब्यौरा रखने के लिए पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को भेजे पत्र में भजन कीर्तन मंडली को जागरूक कर उनका पंजीकरण कराने के आदेश दिए है। इनको अपना पंजीकरण जिला सूचना विभाग कार्यालय में कराना होगा और वहां पंजीकरण होने के बाद सूची को संस्कृति मंत्रालय को भेजा जाएगा। सूची वहां पहुंचने के बाद संस्कृति मंत्रालय मंडली को पांच हजार रुपये तक प्रोत्साहित राशि भी देगा। इसके अलावा सरकारी कार्यक्रम, स्कूल-कालेजों में होने वाले भजन कीर्तन में भी उनको प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि भारतीय संस्कृति को जिंदा रखा जा सकें। भजन कीर्तन मंडली का पंजीकरण होने के बाद सरकार इनकी तरफ ओर अधिक ध्यान देगी। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि भजन मंडली को आगे बढ़ाने के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है और सरकार उनको समय-समय पर सम्मानित भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed