फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government will have to bow down in front of farmers' agitation: Naresh Tikait

किसानों के आंदोलन के सामने सरकार को झुकना होगा:नरेश टिकैत

Wed, 10 Aug 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Government will have to bow down in front of farmers' agitation: Naresh Tikait
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा के पास धरने पर बैठे किसान व भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : SHAMLI
किसानों के आंदोलन के सामने सरकार को झुकना होगा : नरेश टिकैत
विज्ञापन

बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर बुटराडा व करौदा हाथी के बीच किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन जारी रहा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंच कर पूर्ण समर्थन की घोषणा की।

इस मौके पर नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार हठधर्मिता दिखा रही है। 13 महीने तक किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करते रहे। करीब सात सौ किसानों ने शहादत दी, लेकिन केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री किसानों के बीच संवेदना प्रकट करने भी नहीं पहुंचा। किसानों से किए गए सभी वादों से यह सरकार मुकरती नजर आ रही है। चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि एक रेट एक प्रोजेक्ट की मांग बिल्कुल जायज है। निर्माण कंपनी सरकारी चकरोड नालियों की भूमि को मुफ्त में अधिग्रहण कर रही है। उसका पैसा संबंधित ग्राम पंचायत को दिया जाए। जिससे वहां पर खेलकूद के मैदान या अन्य विकास कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि आप लोग संगठित रहिए। सरकार जैसे 3 कानूनों के मुद्दे पर झुकी थी, ऐसे ही इस आंदोलन के आगे भी सरकार को झुकना पड़ेगा। धरने की अध्यक्षता शौकीन भैसानी ने की व संचालन विदेश मलिक ने किया। भोपाल सिंह, वेदपाल सिंह, तिरसपाल, सतपाल, प्रहलाद सिंह, शोकेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed