फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government wants to take revenge for failure in UP: Iqra Hasan

यूपी में नाकामी का बदला लेना चाह रही सरकार : इकरा हसन

Mon, 12 Aug 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Aug 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Government wants to take revenge for failure in UP: Iqra Hasan
कैराना सांसद इकरा हसन
कैराना (शामली)। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि वक्फ एक पुरानी धर्मार्थ संस्था है। सरकार यूपी में अपनी नाकामी का बदला लेना चाह रही है। इसीलिए अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं, यह संविधान पर भी हमला है।
विज्ञापन

इकरा हसन ने कहा कि वक्फ की संपत्ति का संचालन करने के लिए वक्फ बोर्ड बने हैं। मामले में यह समझने की जरुरत है कि वक्फ की संपत्तियां कैसे दी जाती हैं। अगर मैं आपको दान के रूप में कुछ दे रही हूं, लेकिन कोई तीसरा व्यक्ति या जिला मजिस्ट्रेट आकर आपको बताता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करने जा रहे हैं तो इससे किसी का भला नहीं होने वाला है।
विज्ञापन




दिल्ली देहरादून कॉरिडोर मुआवजे का मुद्दा संसद में उठाया

कैराना। सपा सांसद इकरा हसन ने दिल्ली देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण में किसानों को मुआवजे का मुद्दा संसद में उठाया।

संसद में बोलते हुए इकरा हसन ने कहा कि देश में अभी तक भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास व पुनर्स्थापना अधिनियम 2013 को अभी तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। इसमें हर दूसरे वर्ष सर्किल रेट में संशोधन किया जाना अनिवार्य होता है। उनके जनपद शामली में दिल्ली देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर में किसानों की भूमि अधिग्रहण की जा रही है लेकिन 2013 से अभी तक उन्हें सर्किल रेट में मुआवजे में फायदा नहीं मिल पा रहा है। सहारनपुर व बागपत के सर्किल रेट अभी तक अपडेट नहीं किए गए है। इससे किसानोंं को जो मुआवजा मिल रहा है, वो बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed