फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government should simplify GST

जीएसटी का सरलीकरण करे सरकार

Sat, 13 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government should simplify GST
शामली नगर पालिका मे आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बोलते प्रदेश के वरिष्ट - फोटो : SHAMLI
शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जीएसटी का सरलीकरण करें, जिससे व्यापारियों को भला हो सके। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विचारधारा होने के बाद भी वह व्यापारी पहले हैं। किसी भी कीमत में व्यापारियों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में बृहस्पतिवार रात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों के सम्मेलन में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का व्यापारियों द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो व्यापारी भी मजबूत होगा। इसके बाद कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उत्पीड़न नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे संगठन के दबाव में ही सरकार ने वापस लिये थे। उन्होंने सरकार से जीएसटी को सरल बनाने की मांग की। वहीं, संगठन के प्रांतीय मंत्री ईश्वर दयाल कंसल ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी समस्या के समाधान के लिए पदाधिकारियों से मिलें। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन संगल ने की। उन्होंने कहा कि मंडी समिति का टैक्स परिसर के अंदर और बाहर समान होना चाहिए। यहां प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पांडे, नगर अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला महामंत्री अनीस अहमद, श्रीकांत जैन, नितिन वत्स, संजीव कुमार, कुणाल कौशल, मनोज गर्ग, विनीत कर्णवाल, वरुण संगल, महिला जिलाध्यक्ष नीतू वत्स, स्नेहा गर्ग मौजूद रहे।

शामली नगर पालिका मे आयोजित  उत्तर प्रदेश  उद्योग व्यापार  मंडल की बैठक में भाग लेते व्यपारी

शामली नगर पालिका मे आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में भाग लेते व्यपारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed