फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government land and enemy property got possession free

सरकारी भूमि व शत्रु संपत्ति कराई कब्जा मुक्त

Thu, 10 Nov 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Government land and enemy property got possession free
कैराना तहसील के चौतरा में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराती राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
सरकारी भूमि व शत्रु संपत्ति कराई कब्जा मुक्त
विज्ञापन

शामली, कैराना। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीमों ने कैराना में 13 बीघा शुत्र संपत्ति व चौतरा गांव में नदी की 12 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर कब्जा करके बोई गई फसल ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दी।

बृहस्पतिवार को एसडीएम शिव प्रकाश यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने रामड़ा रोड पर 13 बीघा शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया। यहां पर भूमि पर अवैध कब्जा करके सरसों की फसल बो रखी थी। टीम ने सरसों की फसल पर ट्रैक्टर चलवा कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा गांव चौतरा में भी नदी की 12 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके फसल बोई गई थी। राजस्व विभाग की टीम ने फसल पर ट्रैक्टर चलवा कर उसे नष्ट कर दिया। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि रामड़ा रोड पर 13 बीघा शत्रु संपत्ति व चौतरा में 12 बीघा सरकारी नदी की भूमि मुक्त कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed