फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government is doing politics in the name of religion: Nathu Singh Gurjar

धर्म के नाम पर राजनीति कर रही सरकार : नाथू सिंह गुर्जर

Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Government is doing politics in the name of religion: Nathu Singh Gurjar
गढ़ीपुख्ता। गांव हथछोया में स्थित में इंकलाब विकास दल की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष चौधरी लोकेंद्र सिंह तोमर के आवास पर किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि पूरे देश में प्रत्येक धर्म प्रत्येक जाति के लोगों को समान शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का मुफ्त सरकार निदान करे। अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति आदि को एक मंच पर होना चाहिए, तभी समाज की तरक्की होगी। वहीं उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी रामपाल सिंह ने कहा समाज के सभी वर्गों जातियों को राजनीतिक चेतना के लिए वोट का अधिकार पर चर्चा की। चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा किसानों के लिए सरकार आयोग का गठन करें। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी साधुराम ने कहा सरकार को सबके साथ सबके विकास के साथ काम करना चाहिए। सरकार जाति धर्म के नाम पर न उलझाकर उनके विकास की बात करें। मास्टर विजेंद्र ने बाबा साहेब की नीतियों पर चलने का आह्वान किया। शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का नारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तेजपाल सिंह तंवर ने गुजरात विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन कराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, बृजपाल तोमर, मास्टर बिजेंद्र, मास्टर अशोक तोमर, विनीत तोमर, ईश्वरपाल तोमर, नरेश तोमर, अशोक कुमार, गोरधन सिंह, रामपाल सिंह जसमाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed