{"_id":"5fd3bd5d8ebc3e3b3e5ba409","slug":"government-hospital-becomes-a-referral-center-facilities-shamli-news-mrt515157631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल बने रेफर सेंटर, सुविधाओं का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल बने रेफर सेंटर, सुविधाओं का टोटा
विज्ञापन

शामली। जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन चिकित्सक और स्टाफ की अभी नियुक्ति नहीं हुई है। कई तरह की महंगी जांच की सुविधा और उपचार अभी नहीं मिल पा रहा है, इससे अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सुविधाएं देने पर सरकार जोर दे रही है, लेकिन चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन मरीजों के लिए अभी शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल वहां कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल चलाया जा रहा है। शासन स्तर से जिला अस्पताल के लिए चिकित्सक और स्टाफ के पद स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन अभी उनकी तैनाती नहीं हुई है। जिला अस्पताल के नाम पर अभी सीएचसी शामली में व्यवस्था चल रही है, लेकिन चिकित्सकों और सुविधाओं का अभी टोटा है। सीएचसी में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और छोटी-मोटी बीमारी का उपचार हो पाता है। गंभीर रोगी या दुर्घटना में घायल होने वाले अधिकतर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इसलिए यह अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गए है। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की हालत और भी खराब है। वहां पर रात को तो क्या दिन में भी चिकित्सक नहीं मिलते। इसलिए मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
कई जरूरी जांच की सुविधा नहीं
सीएचसी में अभी कई महत्वपूर्ण और जरूरी जांच की सुविधा नहीं है। यहां पर न तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा है, न ईसीजी होती है। जनरल सर्जन और फिजिशियन नहीं है। एक्स रे मशीन है, लेकिन बिजली होने पर ही मरीज को यह सुविधा मिल पाती है।
विज्ञापन
इनका कहना है-
सरकारी अस्पतालों में मौजूद चिकित्सक और संसाधनों से मरीजों को बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है। सभी चिकित्सकों को अस्पताल में समय पर पहुंचकर मरीजों की जांच व उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।
- डा. वीर बहादुर ढाका, सीएमओ।