फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government Construction Corporation is preparing the design of SP house, estimate will be made

Shamli News: राजकीय निर्माण निगम तैयार कर रहा एसपी आवास का डिजाइन, एस्टीमेट बनेगा

Sun, 24 Nov 2024 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 24 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Government Construction Corporation is preparing the design of SP house, estimate will be made
शामली। नवीन जिला मुख्यालय पर डीएम आवास काॅलोनी के बराबर में आरक्षित भूमि पर एसपी आवास का निर्माण होगा। एसपी रामसेवक गौतम के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम एसपी आवास का डिजाइन एवं एस्टीमेट तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे नवीन जिला मुख्यालय भैंसवाल गांव के जंगल में डीएम के आवास के पास ही एसपी आवास के लिए भूमि आरक्षित है। डीएम आवास कॉलोनी निर्माणाधीन है, जिसमें 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एसपी रामसेवक गौतम ने एसपी आवास की डिजाइन और एस्टीमेट तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार पांडे को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार पांडे ने बताया कि निगम के इंजीनियों की टीम को एस्टीमेट तैयार के निर्देश दिए हैं। एसपी आवास का एक माह में डिजाइन और एस्टीमेट बनकर तैयार हो जाएगा। एस्टीमेट बनने के बाद उत्तर प्रदेश शासन को एसपी आवास बनाने का बजट भेजा जाएगा। शासन से बजट स्वीकृत मिलने के बाद निर्माण कार्य के लिए कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश शासन से नामित होगी। आखिर में एसपी आवास का निर्माण किया जाएगा। शामली एसपी पूर्वी यमुना नहर के खेड़ी करमू डाक बंगले में पिछले 13 साल से अस्थायी रूप से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम आवास काॅलोनी से मिली है एसपी आवास की भूमि
नवीन जिला मुख्यालय पर जवाहर नवोदय विद्यालय और डीएम आवास काॅलोनी के बीच एसपी आवास भूमि आरक्षित है। एसपी आवास बनने के यहां सुरक्षित माहौल मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से अलग से पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed