फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government-administration's stand on overbridge construction is not clear

ओवरब्रिज निर्माण पर शासन-प्रशासन का रुख स्पष्ट नहीं

Sun, 07 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Government-administration's stand on overbridge construction is not clear
शामली बुढ़ाना फाटक। फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
शामली। आम बजट में उत्तर रेलवे की ओर से मेरठ-करनाल हाईवे पर शहर के बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक पर चार लेन ओवरब्रिज के लिए अभी अड़ंगा लगा है। ओवरब्रिज के लिए शासन और प्रशासन का रुख अभी तक स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश सेतु निगम मेरठ की ओर से पिछले सात साल पहले मेरठ-करनाल हाईवे पर शहर के बुढ़ाना रोड 89 रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का प्रारूप तैयार करके उत्तर प्रदेश शासन को इस्टीमेट भेजा था। निगम इसके लिए शामली चीनी मिल से भूमि खरीदने के लिए मुआवजा धनराशि लोनिवि शामली की ओर से भेजा गया। इसी दौरान मेरठ-करनाल हाईवे की निर्माण एजेंसी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसरों ने शहर के बीच बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण करने के लिए हाथ खींच लिए थे। सालों से शहर के बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक ओवरब्रिज का मामला लटका हुआ था, अभी हाल आम बजट में बुढ़ाना रोड 89 रेलवे फाटक पर चारलेन का ओवरब्रिज के लिए प्रारूप तैयार करते हुए प्रोजेक्ट के लिए धनराशि का प्राविधान रखा गया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के अधिशासी अभियंता मनदीप सिंधु का कहना हैै कि शहर के बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक पर राज्य सरकार ओवरब्रिज बनाने के लिए तैयार है। परियोजना के लिए धनराशि जारी करती है, तो रेलवे भी ओवरब्रिज निर्माण के लिए अपने हिस्सेदारी निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि अभी रेलवे के ओवरब्रिज की जानकारी नहीं है। परियोजना की जानकारी मिलने पर वह अपना रुख स्पष्ट कर पाएंगे। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि शामली शहर के बुढ़ाना रोड फाटक पर ओवरब्रिज के बारे में जिला प्रशासन के अफसरों से बैठक विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed